ब्रश करने के बावजूद आती है मुंह से बदबू, छुटकारा पाने के लिए घर पर ही तैयार करें माउथवॉश

अगर आप सांसों की दुर्गंध से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो ये घरेलू नुस्खे आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं। यहां जानें कैसे पाएं मुंह की बदबू से छुटकारा।

मुंह से बदबू आना लोगों के लिए शर्मिंदगी का कारण बन जाता है। मुंह से बदबू आने पर किसी से बात करने में काफी शर्मिंदगी महसूस होती है। कई बार तो आपके मुंह से बदबू आ रही होती है और आपको पता भी नहीं चलता। मुंह से बदबू आने की सबसे बड़ी वजह सही से ब्रश ना करना हो सकता है। लेकिन इसके अलावा पेट का सही तरीके साफ ना होना भी मुंह की बदबू का कारण बनता है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग माउथफ्रेशनर और च्विंगम जैसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जब तक ये मुंह में रहते हैं तब तक बदबू नहीं आती, जैसे ही इसे आप बाहर फेंकते हैं बदबू आने लगती है। अगर आप भी मुंह से बदबू आने की समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप मुंह की दुर्गंध को दूर भगा सकते हैं।

Bad Breath

Bad Breath: मुंह की बदबू दूर करने के उपाय

मुंह की बदबू से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

नमक पानी

मुंह की दुर्गंध से छुटकारा पाने के लिए आप नमक पानी से मुंह की सफाई कर सकते हैं। नमक पानी से कुल्ला करने से मुंह में जमें बैक्टीरिया बाहर निकल आते हैं, जिससे की सांसों की बदबू दूर होती है।

End of Feed