Homemade Shampoo: घर पर बनाएं देसी शैम्पू, सर्दियों में खत्म होगी बाल झड़ने की दिक्कत

Homemade Shampoo: सर्दियों के मौसम में बाल झड़ने की दिक्कत बढ़ सकती है। ऐसे में अगर आपका शैम्पू भी असर नहीं कर रहा है, तो आप एक बार घर पर बना देसी वाला शैम्पू ट्राई कर सकते हैं। देखें घर पर शैम्पू कैसे बनाते हैं, होममेड शैम्पू, बाल झड़ना कैसे रोके।

Homemade Shampoo: सर्दियों का मौसम अपने साथ ठंडी हवाएं और सूखापन लेकर आता है, जिसका सीधा असर बालों पर पड़ता है। बाल रूखे, बेजान और बिजली की तरह उड़ते हुए नज़र आने लगते हैं। बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त शैम्पू कई बार इस समस्या को और बढ़ा देते हैं। ऐसे में प्राकृतिक चीजों से तैयार किया गया घरेलू शैम्पू एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आज हम आपको एक ऐसे ही शैम्पू की रेसिपी बता रहे हैं, जो सर्दियों में आपके बालों को मुलायम, चमकदार और हाइड्रेटेड रखने में मदद करेगा।

Homemade Shampoo

विंटर केयर है जरुरी

ठंड में बालों में नमी की कमी हो जाती है, और गर्म पानी से नहाने की आदत बालों की नमी को और छीन लेती है। ऐसे में बालों में रूसी, खुजली और बाल टूटने की समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में सर्दियों में बालों में प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करना बेहतरीन हो सकता है।

End of Feed