हरियाली तीज के मौके पर दिखना है खूबसूरत, तो बस घर पर ऐसे तैयार करें फेस पैक, निखार होगा दोगुना

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 30, 2024, 09:07 AM IST

हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन हमेशा ग्लो करे। इसके लिए ज्यादातर औरतें कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसे फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप तीज के मौके पर खूबसूरत दिख सकती हैं।

हरियाली तीज का त्योहार नजदीक है। इस साल 7 अगस्त को तीज का त्योहार मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई हैं। नए कपड़े के साथ साथ सोलह श्रृंगार के सामान खरीदे जा रहे हैं। लेकिन केवल इनसे खूबसूरती नहीं आती है। इसके लिए जरूरी है स्किन की सही देखभाल की जाए। स्किन की देखभाल के लिए ज्यादातर औरतें कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन केमिकल की मात्रा होने की वजह से ये स्किन को डैमेज कर देते हैं। ऐसे में स्किन की सही देखभाल के लिए घरेलू नुस्खे अपनाना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आज हम आपको एक ऐसे फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। तीज से पहले ये फेस पैक लगाकर त्योहारों के इस सीजन में निखरी त्वचा पा सकती हैं।

Homemade facepack for skin care

ओटमील और दही फेस पैक

बदलते मौसम की वजह से स्किन डल और डार्क हो जाती है। ऐसे में इसे कम करने के लिए आप ओटमील और दही का फेस पैक लगा सकती हैं। नियमित रूप से इसे चेहरे पर लगाने से चेहरे का निखार दोगुना हो जाता है।

End of Feed