Home remedies for Yellow Teeth: पीले दांत और मुंह की दुर्गंध अक्सर शर्मंदगी का कारण बन जाती है। इस समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के टूथपेस्ट और माउथ केयर प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करते हैं। हालांकि हर बार मन चाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। मुंह की दुर्गंध की वजह से लोग कई बार आपसे दूरी भी बनाने लगते हैं। मुंह से दुर्गंध आने की कई वजह हो सकती है। लेकिन जो कॉमन वजह है वो जीभ पर सफेद परत का जमना। जीभ पर सफेद परत जमने से मुंह में बैक्टीरिया हो जाते हैं। जिस वजह से आपके मुंह से बदबू आने लगती है। मुंह से बदबू आने और भी कई कारण हो सकते हैं जिसमें गंदे दांत, पाचन की समस्या और धूम्रपान भी हैं। ऐसे में अगर आप भी पीले दांतों और मुंह की दुर्गंध की समस्या से परेशान हैं तो आप कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से इससे छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप ओरल हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं।
ऐसे पाएं पीले दातों से छुटकारा
दातुन से करें साफ
दांतों का पीलापन दूर करने और इसे मजबूत बनाने के लिए दातुन जरूर करें। इससे दांत सफेद होंगे और साथ ही दांतों को मजबूती भी मिलेगी।
बेकिंग सोडा
दांतों का पीलापन दूर करने के लिए आप बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक प्लेट में 1 चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। जब यह पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे दांतों पर रगड़ें। ऐसा करने से आपके दांत सफेद हो जाएंगे।
नमक और सरसों तेल
दांतों का पीलापन दूर करने के लिए आप नमक और सरसों तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप नमक में सरसों का तेल मिलाएं और इसे दांतों पर रगड़ें। ऐसा करने से आपको जल्द रिजल्ट दिखेगा।
मुंह की बदबू से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे
नमक पानी से करें कुल्ला
जीभ को साफ करने के लिए आप नमक पानी से कुल्ला कर सकते हैं। इसके लिए पानी को गर्म करें और इसमें नमक मिलाएं। अब इससे हर दिन 2 बार कुल्ला करें। इससे जीभ भी साफ होगा और साथ ही बदबू भी दूर होगी।
खाने के बाद मुंह अच्छे से साफ़ करें
खाना खाने के मुंह को अच्छी तरह साफ करें। जिससे मुंह के बैक्टीरिया दांतों पर नहीं चिपकेंगे और बदबू से छुटकारा मिलेगा।
टंग स्क्रैपर से करें सफाई
जीभ को साफ करने के लिए टंग स्क्रैपर का भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे जीभ आसानी से साफ हो जाएंगे। हफ्ते में 2-3 बार टंग स्क्रैपर का इस्तेमाल करने से बदबू दूर होती है।
