3 Types Of Thandai Recipe In Hindi (ठंडाई रेसिपी इन हिंदी): देशभर में होली की धूम मची है। हर कोई इस त्योहार के लिए खूब एक्साइटेड है। होली पर लोग एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं। इस खास त्योहार पर तरह-तरह के पकवान बनते हैं और घर आने वाले मेहमान इसे एंजॉय करते हैं। रंगों के इस त्योहार में ठंडाई भी जरूर बनती है। ठंडाई से होली के रंग में अलग तरह का नशा घुल जाता है। ठंडी-ठंडी ठंडाई पीकर लोग खुश हो जाते हैं। अगर आप इस साल की होली पर अपने घर में ठंडाई बनाने की सोच रहे हैं तो आपको यहां से ठंडाई की रेसिपी देख लेनी चाहिए। यहां पर तीन तरह के ठंडाई की जबरदस्त रेसिपी मौजूद है।
1) बादाम ठंडाई
बादाम ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले एक पतीले में दूध डालकर थोड़ा पका लें। फिर आपको इसी में चीनी डालकर 5 मिनट के लिए पका लें ताकि ठंडाई में स्वाद आ जाए। इसके बाद बादाम को 2-3 घंटे भिगोकर रख दें और छिलके उतारकर, मिक्सर में डालकर पीस लें। अब एक चम्मच की मदद से इसे अच्छी तरह मिलाएं औऱ ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। आपकी बादाम ठंडाई तैयार है। इसे आप ऊपर से पिस्ता-बादाम डालकर सर्व कर सकते हैं।
2) भांग ठंडाई
भांग ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी और चीनी को मिक्स करके दो घंटे के लिए रख दें। अब दूसरे बर्तन में भांग के साथ सारी सूखी (गुलाब की पंखुड़ियां, सौंफ, काली मिर्च, खसखस) सामग्री को भी दो घंटे के लिए भिगोकर रख दें। अब दो घंटे बाद इन सबका एक पेस्ट बना लें। अब छलनी या सूती कपड़े से इसे छान लें और जो पानी निकले उसमें दूध और चीनी का घोल मिल दें। इसके साथ ही इलायची पाउडर मिक्स कर दें और कम से कम 3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। आपकी भांग वाली ठंडाई तैयार है। इसे आप ऊपर से बादाम डालकर पी सकते हैं।
3) ड्राई फ्रूट ठंडाई
ड्राई फ्रूट्स की ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले वाला बर्तन लें और उसमें दूध डालकर मीडियम आंच पर गर्म करने रख दें। जब तक दूध गर्म हो रहा है उस दौरान बादाम के छिलके उतार लें और इन्हें काजू, खसखस, पिस्ता और मगज के बीच के साथ पीस लें। पीसने के दौरान आप चाहें तो थोड़ा सा दूध भी डाल सकते हैं जिससे ड्राई फ्रूट्स का अच्छा पेस्ट तैयार हो सके। अब जब बर्तन के दूध में उबाल आने लगे तो उसमें केसर के लच्छे और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद चम्मच से चलाते हुए दूध को 5-6 मिनट तक उबालें। अब गुलाब की पंखुडियां, दालचीनी, काली मिर्च और इलायची को लें और उन्हें पीसकर महीन पाउडर तैयार कर लें और अलग रख दें। इसके बाद दूध में ड्राई फ्रूट्स का तैयार पेस्ट डालें और करछी की मदद से अच्छे से मिक्स कर दें।
