Holi Ki Mithai (होली की मिठाइयां): होली की शुभकामनाएं। इस साल आज यानी 14 मार्च को होली मनाई जा रही है। होली के दिन लोग रंग और गुलाल से खेलते हैं। साथ ही हर घर में तरह तरह के पकवान भी बनते हैं। होली के मौके पर मिठाई तो खासतौर से खाई जाती है। वैसे तो लोग मिठाइयां बाजार से ले आते हैं लेकिन बाजार वाली महंगी भी होती हैं और उनमें स्वाद भी ऑथेंटिक नहीं आता। ऐसें में आप चाहें तो सस्ते में ही घर पर मिठाई बना सकते हैं। यहां हम आपके लिए खासतौर से होली की मिठाइयों की रेसिपी लेकर आए हैं। इन मिठाइयों को बनाकर आप अपनी होली का मजा दोगुना कर सकते हैं।
बेसन लड्डू
बेसन के लड्डू बनाने के लिए आपको ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। बेसन के लड्डू बनाने के लिए आप दो कटोरी बेसन को पैन में बून लें। अब बेसन को निकालकर थोड़ा ठंडा हो जाए तब उसमें चीनी पाउडर और एक कटोरी देसी घी मिलाकर मिक्स करें। जब अच्छे से मिक्स हो जाए तो हाथों में लड्डू का आटा लेकर गोल-गोल लड्डू बनाएं। करीब 15-20 मिनट में यह लड्डू बन जाएगा।
खोया बर्फी
खोया की बर्फी बनाने के लिए चाशनी बना लें, चाशनी में जब 1-2 तार आने लगे, तो उसमें फ्रेश खोया, ड्राई फ्रूट्स के कतरन और इलायची पाउडर मिक्स कर पकाएं। इसे तब तक पकाना है, जब तक खोवा का यह मिश्रण कड़ाही से अलग न हो जाएं। जब बर्फी बन जाए तो उसे एक घी लगी हुई परात में डालें और बराबर करके ठंडा होने दें, बाद में काटकर सर्व करें।
काजू कतली
काजू कतली बनाने के लिए सबसे पहले एक कप काजू को एक मिक्सर में पील लेना और दूसरी तरफ चाशनी भी बना लेनी है। फिर चाशनी ठंडी होने के पहले इसमें काजू पाउडर और इलायची पाउडर मिक्स कर लेना है। फिर इसे प्लेट में निकालकर ठंडा होने पर गूंथ लेना है और घी की एक परत लगाकर अच्छे से शेप बना लेना है।
