Holi 2024 Thandai Recipe: होली का त्यौहार रंग-बिरंगे रंगों का त्यौहार होता है। इस दिन सभी एक दूसरे को रंग लगाकर खुशियां मनाते हैं। फाल्गुन का महीना शुरू होते ही सभी लोग होली के त्यौहार के लिए उत्साहित रहते हैं। पूरे देश भर में इस त्यौहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्यौहार पर रंगों से खेलने के साथ-साथ खाने पीने का भी विशेष चलन है। इस दिन लोग तरह-तरह के व्यंजन घर में बनाते हैं और इन सबसे बढ़कर इस दिन ठंडाई का विशेष महत्व है। होली का त्योहार ठंडाई के लिए काफी मशहूर है। अगर आप भी होली के त्योहार पर कुछ अलग प्रकार की ठंडाई बनाने का सोच रहे हैं, और इस त्यौहार पर अपने दोस्तों परिवारों या करीबियों को न्योता दे रहे हैं तो हम आपके लिए आज एक से बढ़कर एक ठंडाई की रेसिपी लेकर आए हैं, जिन्हें बनाकर आप अपने होली के त्यौहार को और भी ज्यादा रंगीन बना सकते हैं, तो चलिए जानते हैं।
Holi 2024 Try These 3 Special Flavored Thandai Recipes Step By Step In Hindi-
1) बादाम फ्लेवर ठंडाई
बादाम फ्लेवर ठंडाई सबसे आम और लोगों की पसंदीदा ठंडाई में से एक है। यह आसानी से बनाई जा सकती है। साथ ही बाजार में आसानी से उपलब्ध होती है। घर पर आप इस रेसिपी से इसे बना सकते हैं-बादाम फ्लेवर ठंडाई बनाने की सामग्री-
1/2 चम्मच इलाइची पाउडर2 चम्मच खसखस
1 चम्मच सौंफ
5-6 काली मिर्च
3/4 चम्मच केसर
1 चम्मच तरबूज या सूरजमुखी के रोस्टेड बीज
चुटकी भर जायफल
4 कप बादाम दूध
शक्कर स्वाद के लिए
बादाम फ्लेवर ठंडाई बनाने का तरीका-
सबसे पहले सभी सूखी सामग्रियों को मिलाकर एक साथ अच्छे से ग्राइंड कर लें।अब दूध को शक्कर और कुछ केसर के स्ट्रैंड्स के साथ उबालें।
जब दूध अच्छे से उबल जाएं, तो इसमें ठंडाई पाउडर मिलाएं।
अब इस तैयार ठंडाई को 1-4 घंटे तक फ्रिज में रखें।
अब इसमें ऊपर से गुलाब शरबत या एसेंस डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
2) अमरूद की ठंडाई
अमरूद कई लोगों का पसंदीदा फल होता है। अगर आप भी अमरूद लवर हैं, तो इस होली अमरूद की ठंडाई ट्राई कर सकते हैं। आए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी-अमरूद की ठंडाई की सामग्री-
1.5 कप दूध4 चम्मच सूखा ठंडाई मिक्सचर
1 पैकेट अमरूद का जूस या एसेंस
बर्फ
अमरूद की ठंडाई बनाने का तरीका-
सबसे पहले ठंडाई मिक्सचर, दूध और अमरूद के जूस को एक साथ ब्लेंड कर लें।अब इसमें थोड़े से आइसक्यूब्स भी डालें।
अगर आपने आइसक्यूब्स का इस्तेमाल नहीं करना है, तो इसे थोड़ी देर फ्रिज में रख दें।
स्वादिष्ट अमरूद की ठंडाई तैयार है। इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।
3) आइस टी ठंडाई
अगर आप नए ट्विस्ट के साथ ठंडाई बनाना चाहते हैं, तो आइस टी ठंडाई ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना जितना आसान है, यह उतनी ही स्वादिष्ट है। तो यहां जानिए इसे बनाने की रेसिपी।आइस टी ठंडाई की सामग्री-
1/2 छोटा चम्मच पिसी काली मिर्च1 टी-बैग
1/4 कप क्रश्ड बादाम
2 चम्मच खस-खस
1 छोटा चम्मच सौंफ
1/2 छोटा चम्मच इलाइची पाउडर
पिसी शक्कर
केसर के कुछ स्ट्रैंड्स
आइस टी ठंडाई बनाने का तरीका-
सबसे पहले एक टीबैग को गर्म पानी में हीट करें।अब इसमें 1/4 कप बादम, खस-खस, सौंफ, इलायची डालें।
इसके बाद ऊपर से काली मिर्च और शक्कर को डालें।
फिर इसे ढेर सारी बर्फ के साथ फ्रिज में रखें और पीने से पहले छान लें।
फ्लेवर और कलर के लिए आप इसमें केसर के कुछ स्ट्रैंड्स डालें।
टेस्टी आइस टी ठंडाई सर्विंग के लिए तैयार है।
