Holiya Me Ude Re Gulal Lyrics: होलिया में उडे रे गुलाल...होली का त्योहार कुछ गानों के बिना अधूरा सा लगता है। होली के मौके पर लोग पुराने सभी गिले शिकवे मिटाकर रंग खेलते हैं और जमकर नाच गाना करते हैं। होली के मौके पर लोगों पर रंग गुलाल का नशा कुछ इस कदर चढ़ता है कि लोग खुद-ब-खुद थिरकने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी होली के इस त्योहार पर रंग जमाना चाहते हैं तो इस गाने पर जरूर थिरके। यहां देखें होलिया में उड़े रे गुलाल सॉन्ग के लिरिक्स।
Holiya Me Ude Re Gulal Lyrics
होलिया में उडे रे गुलाल
कहियो रे मंगेतर से
म्हारी ए मंगेतर, चुड़लां वाली रे
घड़ियाँ वालो रे नवाब, कहियो रे मंगेतर से
होलियाँ में उडे रे गुलाल
कहियो रे मंगेतर से
म्हारी ए मंगेतर, नथनी वाली रे
मूंछां वालो रे नवाब, कहियो रे मंगेतर से
होलियाँ में उडे रे गुलाल
कहियो रे मंगेतर से
म्हारी ए मंगेतर, पायल वाली रे
घोड़यां वालो रे नवाब, कहियो रे मंगेतर से
होलियाँ में उडे रे गुलाल
कहियो रे मंगेतर से
