Holi 2024: होली के रंग से चेहरे को बचाने के लिए फेस पर जरूर लगाएं ये चीजें, स्किन नहीं होगी खराब

Holi 2024: इस साल रंगों का त्योहार होली 25 मार्च को सेलिब्रेट किया जाना है। सभी लोग होली की तैयारी में लग गए हैं। लेकिन कई लोग रंग खेलने से भागते हैं क्योंकि उनकी स्किन खराब हो जाती है।

Holi 2024: रंगों का त्योहार होली आने में महज कुछ ही दिनों का समय बचा है। इस साल होली 25 मार्च को मनाई जाएगी। लेकिन स्कूल, कॉलेज और ऑफिस में एक हफ्ते पहले से ही होली सेलिब्रेशन शुरू हो जाती है। होली में लोग रंगों के साथ खूब मजे लेकर खेलते हैं, लेकिन रंगों में केमिकल होने की वजह से ये स्किन को खराब कर देते हैं। इसलिए ज्यादातर लोग रंग खेलने से भागते हैं। रंगों को छुड़ाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार पक्के रंगों को छुड़ाने में स्किन पर रैशेज भी हो जाते हैं। इसके साथ ही ज्यागा रगड़ने पर त्वचा छिल जाती है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप चेहरे पर लगे पक्के रंगों को आसानी से छुड़ा सकते हैं।

Holi Pre Skin Care

बादाम का तेल

बादाम का तेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में रंग खेलने से पहले आप त्वचा पर बादाम का तेल लगा सकते हैं। विटामिन ई से भरपूर बादाम का तेल त्वचा पर प्रोटेक्टिव लेयर क्रिएट कर देता है जिससे रंग स्किन को खराब नहीं कर पाती है।

End of Feed