Holi 2024 Colours: होली में केमिकल को कहें बाय-बाय, चुकंदर ने बनाएं नेचुरल गुलाल, घर पर ऐसे तैयार करें हर्बल कलर

Beetroot Natural Holi Colours: होली के दिन नजदीक हैं। ऐसे में अगर आप केमिकल वाले रंगों की वजह से वजह से होली नहीं खेलने का मन बना बैठे हैं तो ये खबर आपके काम की है। आज हम आपको चुकंदर से प्राकृतिक रंग और गुलाल बनाने का तरीका बताएंगे।

Beetroot Natural Holi Colours: होली यानी रंग, खाना और मौज-मस्ती का त्योहार। इस साल 25 मार्च को देशभर में होली फेस्टिवल सेलिब्रेट किया जाएगा। ये दिन हर किसी के लिए खास होता है। हालांकि, होली की मस्ती तब फिकी पड़ जाती है जब होली खेलने के लिए बाजार से केमिकल वाले पक्के रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। ये रंग आपकी स्किन, बाल और आंखों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। तो अगर आपने में इस साल कैमिकल की वजह से रंग न खेलने का मन बना लिया है तो आज हम आपका मन बदल देंगे। जी हां, अब आप घर पर ही बड़ी आसानी से केमिकल फ्री, नैचुरल और हर्बल कलर तैयार कर सकते हैं। फल से तैयार होने वाले ये रंग आपके और आपके परिवार के लिए सेफ भी होते हैं। तो आइये जानते हैं नेचुरल रंग तैयार करने का तरीका।

Holi 2024 Colours: होली में केमिकल को कहें बाय-बाय, चुकंदर ने बनाएं नेचुरल गुलाल, घर पर ऐसे तैयार करें हर्बल कलर

चुकंदर से ऐसे बना सकते हैं होली के रंग और गुलाल (How To Make Holi Colours With Beetroots) -

पाउडर वाला लाल रंग बनाने का तरीका-

चुकंदर से अगर आप पाउडर वाला रंग बनाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको 3-4 चुकंदर लेने होंगे। अब इन चुकंदर को अच्छी तरह से धोकर छील लें। इसके बाद इसे एक कद्दूकस की मदद से कद्दूकस कर लें। अब इसे एक प्लेट में फैलाकर माइक्रोवेव में सुखाएं। अगर आपको पास माइक्रोवेव नही है, तो 1 से 2 दिनों तक इसे धूप में सुखा लें। अब इस पाउडर को ग्राइंडर में पीस लें। लीजिए आपका लाल रंग तैयार है।

End of Feed