Aaj Biraj me holi re rasiya lyrics in hindi (आज बिरज में होली लिरिक्स): होली के त्योहार की धूम अभी से चारों ओर देखने को मिल रही है। बेशक ही होली का त्योहार हर किसी के लिए अनोखा आनंद के पल लेकर आता है। वहीं होली का भरपूर आनंद लेना हो और उसमें बृज के नंद लाल श्री कृष्ण के गीत न हो ऐसा कैसे हो सकता है। होली के उत्सव में चार चांद लगाने के लिए यहां देखें होली गीत आज बिरज में होली रे रसिया लिरिस्क (Aaj Brij Me holi re rasiya lyrics) इन हिंदी। जिसके बिना बिरज की होली पूरी हो ही नहीं सकती है, आप घर बैठे भी ये होली गीत सुन बिरज की होली का मजा ले सकते हैं।
Holi 2024 aaj biraj mein holi re rasiya lyrics in hindi
Aaj Brij Me Holi re Rasiya lyrics in hindi
आज बिरज में होली रे रसिया
आज बिरज में होली रे रसिया।
होली रे होली रे बरजोरी रे रसिया॥
रंग हो, गुलाल हो री..
रंग हो, गुलाल हो रही..
आज बिरज में होली रे रसिया
अपने अपने घर से निकसी,
अपने अपने घर से निकसी,
कोई श्यामल कोई गोरी रे रसिया।
आज बिरज में होली रे रसिया
आज बिरज में होली रे रसिया।
होली रे रसिया बरजोरी रे रसिया॥
कौन गावं के कुंवर कन्हिया,
कौन गावं के कुंवर कन्हिया,
कौन गावं राधा गोरी रे रसिया।
आज बिरज में होली रे रसिया॥
नन्द गावं के कुंवर कन्हिया,
नन्द गावं के कुंवर कन्हिया,
बरसाने की राधा गोरी रे रसिया।
आज बिरज में होली रे रसिया।
उडत गुलाल लाल भए बादल,
मारत भर भर झोरी रे रसिया।
आज बिरज में होली रे रसिया।
कृष्ण के हाथ कनक पिचकारी,
राधा के हाथ कमोरी रे रसिया ।
आज बिरज में होली रे रसिया।
चन्द्र सखी भज बाल कृष्ण छवि,
चिर जीवो यह जोड़ी रे रसिया ।
आज बिरज में होली रे रसिया
आज बिरज में होली रे रसिया।
होली रे रसिया बरजोरी रे रसिया॥
आज बिरज में होली रे रसिया ।
होली रे होली रे बरजोरी रे रसिया ॥
