सुबह उठते ही फोन देखने की आदत क्यों छोड़नी चाहिए? दिन की शुरुआत के लिए आजमाएं ये तरीका

Healthy Morning Routine: सुबह का पहला समय पूरे दिन की दिशा तय कर सकता है। सुबह उठते ही स्क्रीन पर जाने के बजाय कुछ ऐसा काम करने पर फोकस करें जिससे सुबह थोड़ी ज्यादा शांत और व्यवस्थित महसूस हो सके।

Healthy Morning Routine: मौजूदा समय में लोगों की लाइफस्टाइल में काफी बदलाव आया है। इस बात से तो आप भी शायद अच्छी तरह से वाकिफ होंगे कि बहुत से लोगों की सुबह आंख खुलते ही फोन की स्क्रीन के साथ शुरू होती है। सुबह आंख खुलते ही बहुत सारे लोग बिस्तर पर ही बिना सोचे सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप, ईमेल या स्कॉल करने लगते हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दिन की शुरुआत का यह तरीका हमारी सुबह का पूरा मूड बदल सकता है। अगर आप भी सुबह उठते ही फोन देखने की आदत से जूझ रहे हैं तो इस आदत को बदलते के लिए कुछ आसान तरीके हैं जिन्हें आप लाइफस्टाइल में शामिल कर सकते हैं।

Healthy Morning Routine

दिन की शुरुआत के लिए आजमाएं ये तरीका

सुबह का पहला घंटा खुद को दें

सुबह का पहला आधा घंटा अपने लिए रखने की कोशिश करें। आंख खुलने के बाद फोन देखने की बजाए कुछ देर बिस्तर से उठकर आराम से बैठें, पानी पिएं और कमरे में थोड़ी रोशनी आने दें। इसके बाद अपने दिन के बारे में सोचें। इससे सुबह की शुरुआत किसी और की पोस्ट या मैसेज से नहीं, बल्कि आपकी अपनी प्राथमिकताओं से होगी।

End of Feed