Women's Day 2024 Sanskrit Wishes, Images: विमेंस डे, जिसे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी कहा जाता है, हर साल 8 मार्च को महिलाओं की सम्मान और उनके सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक उत्थान को मजबूत बनाने के लिए मनाया जाता है। ये दिन पूरे विश्व की महिलाओं के लिए बेहद खास है। इस खास अवसर पर लोग महिलाओं के साथ प्रेम, सम्मान और समर्थन का वादा करते हैं। ये महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने और लैंगिक समानता के लिए जागरूकता बढ़ाने का दिन है। इस खास मौके पर आप भी यहां दिए शुभकामना संदेश के जरिए अपनी मां, बहन, पत्नी, दोस्त और परिजनों को संस्कृत में हैप्पी विमेंस डे कह सकते हैं, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान आएगी और वो स्पेशल फील करेंगी।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं संस्कृत में (Happy Women's Day 2024 Sanskrit Wishes, Images) -
1) नार्यस्तु राष्ट्रस्य श्वः।
2) तेजोमण्डिता उज्ज्वला भवाम्यहं शक्तिः शिवालिका।
3) यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः।
यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफला क्रिया:॥
4) नारी समाजस्य कुशलवास्तुकारा।
5) अतुलं तत्र तत्तेजः सर्वदेवशरीरजम्।
एकस्थं तदभून्नारी व्याप्तलोकत्रयं त्विषा॥
6) न स्त्रीरत्नसमं रत्नम्।
7) नारी शक्ति का प्रतीक, समर्थन का आधार।
नारी शक्ति से बढ़े देश की शान, नारी हैं समाज का आदर्श।
क्योंकि नारी शक्ति ही है नवजीवन की सृष्टि।
8) अब तो तू अपनी शक्ति को पहचान, आखिर क्यों लोग लेते हैं
कृष्ण से पहले राधा और राम से पहले सिया का नाम का नाम।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं
9) नारी है तो हर सपने की धरोहर है,
नारी है तो हर मुश्किल का सामना करती है।
समृद्धि का साकार, समाज का उत्थान है,
यही नारी है, जो हमें समाज के उत्थान का आदर्श दिखाती है।
10) आंचल में ममता लिए हुए हर नारी
पल-पल नैनों से आंसु पिए हुए
सौंप देती है, जो पूरी जीवन
फिर क्यों आहत होता है उसी का मन।
विमेंस डे की हार्दिक शुभकामनाएं
