Happy Sunday Morning Wishes, Messages, Quotes and Status: हफ्ते का आखिरी दिन रविवार (Sunday) बेहद स्पेशल होता है। रविवार के दिन आमतौर पर ज्यादातर लोगों की छुट्टी होती हैं। आप रविवार के दिन सुबह उठने के साथ ही अपने करीबियों और दोस्तों को गुड मॉर्निंग मैसेजेस (Sunday Good Morning Messages) भेजकर उनका दिन और भी खास बना सकते हैं। इसी को लेकर आज हम आपके साथ संडे के गुड मॉर्निंग मैसेजेस, विशेज (Sunday Good Morning Wishes), कोट्स, स्टेस आदि शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप अपने करीबियों को भेज सकते हैं।
Sunday Morning Wishes: रविवार के दिन रिश्तेदारों और दोस्तों को भेजें ये मैसेजेस और विशेज।
संडे गुड मॉर्निंग मैसेजेस (Sunday Good Morning Messages)
1. किसी अपने से बात हो तो खास होती है,
हंस के प्यार से अपनो को गुड मॉर्निंग बोलो तो,
खुशियां अपने आप साथ होती है।
हैप्पी संडे
2. हर सुबह हमारे पास दो चुनाव होते हैं,
पहला अपने सपनों के साथ सोते रहिए,
दूसरा उठिए और उन सपनों के पीछे भागिए!
अब चुनाव आपको करना है !
सुप्रभात रविवार
3. आपकी नई सुबह इतनी सुहानी हो जाए,
आपके दुःखों की सारी बातें पुरानी हो जाएं,
दे जाए इतनी खुशियां ये दिन आपको, कि
खुशी भी आपकी मुस्कुराहट की दीवानी हो जाए।।
हैप्पी संडे
4. कामकाज जिंदगी भर है,
आज संडे है कुछ आराम भी कीजिये,
छुट्टी का दिन मुबारक हो
Happy Sunday
5. अच्छे मित्र, अच्छे रिश्तेदार,
और अच्छे विचार,
जिसके पास होते है,
उसे दुनिया की कोई भी ताकत
हरा नहीं सकती.
सुप्रभात!
6. खुशियों के बादल आप पर हमेशा मंडराए,
यही दुआ हैं हमारी कि आप भी अपनी जिंदगी में सफल हो जाएं।
Happy Sunday
7. रविवार को रविवार ही मानिए,
कुछ इच्छाऐ परिवार की भी जानिए,
कामकाज तो जिंदगी भर का है,
कुछ अरमान दिल के भी पहचानिए,
Happy Sunday
8. एक Sunday ही है जिसमें हम खुद से मिलते हैं,
बाकी दिन तो बस अपने काम से मिलते हैं,
Happy Sunday
9. सच बोलने की आदत हमरे अंदर किसी भी,
स्थति का सामना करने का साहस देती है।
गुड मॉर्निंग संडे
10. उठो उन सभी इच्छाओं से मुक्त हो जाओ,
जो तुम्हारी प्रगति रोक रहे हैं और,
अपने उद्देश्य की तरफ बढ़ो !
सुप्रभात रविवार
