Happy Sawan First Day 2023 Hindi Wishes, Images: विश्व का कण-कण शिव मय...महादेव के भक्तिमय विशेज, कोट्स, शायरी, मंत्र, स्टेटस के जरिए दें सावन की बधाई

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jul 4, 2023, 07:28 AM IST

Happy Sawan First Day 2023 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Sawan ke pehle din ki ki hardik shubhkamnaye: आज सावन का पहला दिन है। इस खास मौके पर हम आपके लिए भोलेनाथ के विशेज, इमेजेस, कोट्स, शायरी, स्टेटस, वीडियोज लेकर आए हैं। इन्हें भेज आप अपनों को सावन की शुभकामनाएं दे सकते हैं व भगवान शिव से उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना कर सकते हैं।

Happy Sawan First Day 2023 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: सावन मास की शुरुआत हो चुकी है। हर तरफ खुशहाली देखने को मिल रही है। मंदिरों में घंटो की आवाज हर तरफ सकारात्मकता का प्रसार कर रहा है। आदिदेव महादेव के भक्त भोलेनाथ की भक्ति में लीन हैं। सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होता है। कहा जाता है कि, इस महीने भोलेनाथ धरती पर वास करते हैं तथा पृथ्वी का संचालन करते हैं।

Happy Sawan First Day 2023 Hindi Wishes, Images, Quotes

Happy Sawan First Day 2023 Hindi Wishes, Images: सावन के पहले दिन की दें शुभकामनाएं, भेजें ये विशेज, इमेजेस, कोट्स और शायरी

मान्यता है कि, इस दौरान महादेव की विधि विधान से पूजा अर्चना करने व जलाभिषेक करने से भक्तों की सभी मुरादें पूरी होती हैं। तथा कुछ खास उपाय करने से मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार यही वह माह है जब महादेव ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। यहां हम सावन मास के विशेज इमेजेस, कोट्स, शायरी, फोटोज, स्टेटस, वीडियोज लेकर आए हैं। इसे अपने दोस्तों, करीबियों व रिश्तेदारों के संग साझा कर आप सावन मास की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

End of Feed