Happy Sawan 2023 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: 4 जुलाई यानी आज से सावन महीने की शुरुआत हो गई है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित महीना है। इस बार सावन की शुरुआत बहुत शुभ संयोग में हो रही है। सावन के पहले दिन 4 जुलाई को बुधादित्य योग, वाशी योग, सुनफा योग, एन्द्र योग जैसे शुभ योगों का संयोग बन रहा है। 19 साल बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बना है कि श्रावण में अधिकमास होने के कारण 8 सावन सोमवार व्रत आएंगे। इस बार सावन 59 दिनों का है, क्योंकि इस दौरान अधिकमास भी रहेगा। सावन के पहले दिन इस साल का पहला मंगला गौरी व्रत भी है, जो माता पार्वती को समर्पित है। सावन का महीना बारिश का महीना होता है। बारिश सभी को रोमांचित करती है। ऐसे में सावन महीने के पहले दिन आप अपने करीबियों, रिश्तेदारों, मित्रों को ये सावन कोट्स, मैसेज और शायरी भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Happy Sawan 2023 Wishes Images
Happy Sawan 2023 Wishes Images, Quotes, Status, Monsoon Shayari
रुकी रुकी सी है बरसात ख़ुश्क है सावन
ये और बात कि मौसम यही नुमू का है
- जुनैद हज़ीं लारी
Sawan Shayari
सावन एक महीने 'क़ैसर' आँसू जीवन भर
इन आँखों के आगे बादल बे-औक़ात लगे
- क़ैसर-उल जाफ़री
Happy Sawan Wishes in Hindi
अब के सावन में ये शरारत मेरे साथ हुई
मेरा घर छोड़ के पूरे शहर में बरसात हुई।
Happy Sawan 2023 Hindi Wishes Images
बनके सावन कहीं वो बरसते रहे
इक घटा के लिए हम तरसते रहे
आस्तीनों के साये में पाला जिन्हें,
साँप बनकर वही रोज डसते रहे।
Happy Sawan Shayari in Hindi
कल तिरे एहसास की बारिश तले
मेरा सूना-पन नहाया देर तक
- नीना सहर
बरस रही थी बारिश...
बरस रही थी बारिश बाहर
और वो भीग रहा था मुझ में
- नज़ीर क़ैसर
तुम्हें पहली बारिश पसंद है और मुझे तुम
तुम्हें हँसना पसंद है मुझे हँसते हुए तुम,
तुम्हें हमसे बात करना पसंद है, मुझे बोलते हुए तुम
तुम्हें सब कुछ पसंद हैं और मुझे बस तुम।
Sawan Wishes In Hindi
तमाम रात नहाया था शहर बारिश में
वो रंग उतर ही गए जो उतरने वाले थे
- जमाल एहसानी
जो गुजरे इश्क में...
जो गुजरे इश्क में सावन सुहाने याद आते हैं
तेरी जुल्फों के मुझको शामियाने याद आते हैं
- अज्ञात
Happy Sawan Ki Wishes in Hindi
क़दम क़दम पर सिसकी और क़दम क़दम पर आहें;
खिजाँ की बात न पूछो सावन ने भी तड़पाया मुझे
- अज्ञात
पतझड़ दिया था...
पतझड़ दिया था वक़्त ने सौगात में मुझे
मैने वक़्त की जेब से ‘सावन’ चुरा लिया
- अज्ञात
जितना हँसा था उससे ज़्यादा उदास हूँ
आँखों को इन्तज़ार ने सावन बना दिया
- अज्ञात
Happy Monsoon Wishes
सावन की बूंदों में झलकती है उसकी तस्वीर
आज फिर भीग बैठे उसे पाने की चाहत में!
सावन-भादों साठ ही दिन हैं फिर वो रुत की बात कहाँ
अपने अश्क मुसलसल बरसें अपनी-सी बरसात कहाँ।
इस बारिश के मौसम में अजीब सी कशिश है
ना चाहते हुए भी कोई शिदत से याद आता है।
Happy Sawan Quotes in Hindi
जो गुजरे इश्क में सावन सुहाने याद आते हैं
तेरी जुल्फों के मुझको शामियाने याद आते हैं।
Happy Sawan 2023 Hindi Shayari, Wishes
सावन की बरसात की तरह झरने दो, इसे झरने दो,
ये तुम्हारा नाम मेरे सीने में, मेरी साँसों में रहने दो।
वो भला क्यूँ कदर करते हमारे अश्को की
सुना है सावन उनके शहर पर कुछ ज्यादा मेहरबान रहता है।
Happy Sawan Whatsapp Status in Hindi
फूल से दोस्ती करोगे तो महक जाओगे;
सावन से दोस्ती करोगे तो भीग जाओगे।
मौसम था बेकरार तुम्हें सोचते रहें,
कल रात बार बार तुम्हें सोचते रहें
बारिश हुई तो लगकर घर के दरवाजे से हम
चुप चाप बेकरार तुम्हें सोचते रहें।
मुझे मालूम है तूमनें बहुत बरसातें देखी है,
मगर मेरी इन्हीं आँखों से सावन हार जाता है।
मालूम है ये सावन अगले बरस भी आएगा
पर तुम अभी आ जाओगे तो क्या बिगड़ जायेगा।
