Happy Parsi New Year 2023 Wishes, Navroz Mubarak Wishes, Quotes, Shayari: भारत को विविधताओं का देश माना जाता है। यहां हर धर्म के लोग मिलजुल कर रहते हैं और अपनी संस्कृति का विस्तार करते हैं। भारत में 15 अगस्त के ठीक एक दिन बाद 16 अगस्त को पारसी नववर्ष भी मनाया जाता है। इस खास मौके पर अपने पारसी दोस्तों या जानने वालों को इन बेहतरीन कोट्स के जरिए पारसी न्यू ईयर की बधाई दे सकते हैं। यह पारसी समुदाय के लोगों का नया साल है। पारसी न्यू ईयर को खोरदाद साल, जमशेदी नवरोज, नवरोज और पतेती के नाम से भी जाना जाता है।
Happy Parsi New Year 2023 Wishes, Navroz Mubarak Wishes, Quotes, Shayari
पारसी समुदाय के लोग नए साल के दिन नए कपड़े पहनकर अपनों से मिलने जाते हैं और एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हैं। साल में 365 दिन होते हैं, लेकिन पारसी कैलेंडर के अनुसार साल 360 दिन का होता है इसमें 5 दिन गाथा के लिए होते हैं। गाथा का मतलब है कि लोग साल खत्म होने के इन 5 दिनों में अपने पूर्वजों को याद करते हैं और उनके लिए कुछ अच्छे काम करते हैं। इस खास मौके पर अपने पारसी दोस्तों या जानने वालों को इन बेहतरीन कोट्स के जरिए पारसी न्यू ईयर की बधाई दे सकते हैं।
Happy Parsi New Year Wishes, Parsi New Year quotes in hindi
"गिला आप से नहीं कोई,गिला हम अपनी मजबूरियों से करते है,
आप आज इस नए साल में हमारे करीब ना सही,
मोहब्बत तो हम आपकी दूरियों से करते है।"
ऋतु से बदलता पारसी साल
नए वर्ष की छाए मौसम में बहार
बदलाव दिखता प्रकृति में हर तरफ
ऐसा होता है नवरोज का त्योहार !
Happy Parsi New Year !
"इस नए साल में दिल से निकली दुआ है हमारी,
जिन्दगी में मिले आपको खुशियां सारी,
गम न दे खुदा आप को कभी,
चाहे तो एक खुशी कम कर दे हमारी।"
Happy Navroz Wishes, Happy Nowruz quotes in hindi
"खुशियां हो ओवरफ्लो
मस्ती कभी न हो लो
धन और शोहरत की हो बौछार
ऐसा आये आपके लिए नवरोज़ का त्यौहार
पारसी नवरोज की हार्दिक शुभकामनाएं।"
पारसी नवरोज मंगलमय हो
नव-वर्ष की पावन बेला में है यही शुभ संदेश
हर दिन आए आपके जीवन में लेकर खुशियां
पारसी नवरोज पर है हमारी यह शुभकामना !
नवरोज मुबारक हो आपको !
"कोयल गाये हर डाल-डाल, पात-पात
खुश माह की शुक्ल प्रतिपदा का हैं अवसर
खुशियों से बीते नव वर्ष का हर एक पल
पारसी 'नवरोज' की हार्दिक शुभकामनाएं।"
Happy Parsi New Year 2023 Wishes in Hindi
"पारसी नवरोज मंगलमय हो
नव-वर्ष की पावन बेला में
है यही शुभ संदेश
हर दिन आये
आपके जीवन में
लेकर खुशियां विशेष
इसी शुभकामनाओं के साथ
पारसी नवरोज की हार्दिक शुभकामनाएं।"
शाखों पर सजता नये पत्तों का श्रृंगार
मीठे पकवानों की होती चारों तरफ बहार
मीठी बोली से करते, सब एक दूजे का दीदार
चलो मनाएं नवरोज इस बार !
पारसी नववर्ष की शुभकामनाएं
