Happy Kabirdas Jayanti 2024 Wishes: कबीर दास जयंती पर अपनों को भेजें ये प्रेरणादायक संदेश, भेजें ये फोटोज, GIF

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 22, 2024, 07:49 AM IST

Happy Kabirdas Jayanti 2024 Wishes: आज देशभर में कबीर दास जयंती (Kabirdas Jayanti 2024) मनाई जा रही है। संत कबीर दास प्रसिद्ध समाज सुधारक, कवि व संत थे। उन्होंने अपनी रचनाओं से समाज में बदलाव लाने का बड़ा काम किया है। उनके दोहों आज भी युवाओं को सही राह दिखाने का काम करते हैं और प्रेरणा देते हैं। ऐसे में उनकी जयंती पर दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को भेजें ये दोहे, शुभकामना संदेश, कोट्स।

Happy Kabirdas Jayanti 2024 Wishes: ‘ऐसी वाणी बोलिए मन का आपा खोय, औरन को शीतल करे, आपहुं शीतल होए। ये दोहा तो हम सभी ने सुना होगा। घर पर बड़े बुजुर्ग, स्कूल में टीचर्स अक्सर बच्चों को ये दोहे सुनाया करते है। कवि संत कबीर दास (Sant Kabir Das Jayanti) ने अपने जीवन काल में कई खूबसूरत रचनाएं की जिनमें से एक ये भी है। उनकी रचनाएं अक्सर लोगों को प्रेरित करने का काम करती थी। संत कबीर दास की जयंती (Sant Guru Kabir Das) की जयंती हर साल ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। वहीं अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक इस साल 22 जून 2024 को कबीर दास जयंती मनाई जा रही है। इस साल संत गुरु कबीर दास जी की 674वीं जयंती मनाई जा रही है। ऐसे में इस खास मौके पर पर आप इन शानदार हिंदी विशेज, कोट्स, दोहे, वॉट्सऐप मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स को भेजकर अपनों को कबीर जयंती की बधाई दे सकते हैं।

Happy Kabirdas Jayanti 2024 Wishes

कौन थे कबीर दास

संत कबीर दास प्रसिद्ध समाज सुधारक, कवि व संत थे। उनका जन्म 1398 में हुआ था, जबकि उनका निधन 1518 में मगहर में हुआ। उनके द्वारा लिखी गई रचनाओं ने समाज में बड़ा बदलाव लाने का काम किया था। उनके दोहों आज भी युवाओं को सही राह दिखाने का काम करते हैं और साथ प्रेरणा देते हैं। यहां पढ़ें उनकी मशहूर रचनाएं।

End of Feed