Happy Janaki Jayanti 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Wallpaper, Messages in Hindi: आज 4 मार्च 2024 को जानकी जयंती का पर्व मनाया जा रहा है। जानकी जयंती(Janaki Jayanti 2024) हर साल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी के दिन मनाया जाता है। फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को सीताष्टमी भी कहते हैं। मान्यता है कि इसी दिन जनक नंदिनी माता सीता का जन्म मिथिला नगरी में हुआ था। यह दिन माता सीता के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। राजा जनक की पुत्री माता सीता की जयंती को जानकी जयंती के तौर पर मनाया जाता है।
जानकी जयंती के मौके पर विवाहित महिलाएं परिवार की सुख-शांति के लिए उपवास रखती हैं। मान्यता ये भी है कि जानकी जयंती पर अगर कुंवारी कन्याएं व्रत रखते हुए मां सीता की पूजा अर्चना करती हैं तो उन्हें अच्छा वर मिलता है। जानकी जयंती पर माता सीता औऱ भगवान राम की वंदना करने पर सोलह महादान और पृथ्वी दान का फल प्राप् होने की मान्यता है। इस पावन पर्व पर यदि आप अपनों को बधाई देना चाहते हैं तो आप इन शानदार हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आज के दिन जनक नंदिनी माता जानकी का, इस धरा पर अवतरण हुआ,
जानकी जयंती पर आप सभी को माता सीता का दिव्य आशीर्वाद मिले।
मां जानकी हम सभी पर अपना प्यार और दुलार बनाए रखें,
प्रभु श्रीराम के साथ सदैव हमारे मन मंदिर में विराजित रहें।
जानकी जयंती की शुभकामनाएं।
मिथिला पुत्री, जनक नंदिनी,
माता सीता जी के प्राकट्योत्सव,
जानकी जयंती की बधाई...
शुभ जानकी जयंती
राम प्रिया रघुपति रघुराई बैदेही की कीरत गाई,
चरण कमल बन्दों सिर नाई,
सिय सुरसरि सब पाप नसाई।
जानकी जयंती की मंगलकामनाएं।
प्रियजन और दोस्ता सदा रहें आपके करीब,
लक्ष्मी स्वरूप सीता हर परेशानी करें दूर,
जानकी जयंती आपके लिए हो शुभ फलदायी,
जानकी जंती पर आपको बहुत-बहुत बधाई।
मां जानकी हम सभी पर,
अपना प्यार और दुलार बनाए रखें,
प्रभु श्रीराम के साथ सदैव,
हमारे मन मंदिर में विराजित रहें।
शुभ जानकी जयंती
