Happy Father's Day Wishes Images, Quotes, Status, Messages (फादर्स डे 2024 मैसेज, कोट्स, शायरी): वैसे तो हर दिन पिता का होता है, या यूं कहें कि हर दिन पिता से ही होता है। पिता अपनी पूरी जिंदगी बच्चों के नाम कर देते हैं। उनके दिन की शुरुआत अपने परिवार के लिए और शाम भी परिवार के नाम ही होती है। परिवार के आगे तो पिता को अपनी खुशियां भी नजर नहीं आती हैं। वहीं, जब बात फादर्स डे (Father's Day) की आती है तो बच्चे इसे अपने पिता के लिए खास बनाना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि इस एक दिन में ही वो अपने पिता की झोली में दुनिया की सारी खुशियां भर दें। फादर्स डे के इस इस खास दिन पर आप अपने पापा के प्यार, स्नेह और समर्पण को सेलिब्रेट कर सकते हैं। तो अगर आप अपने पापा से दूर किसी दूसरे शहर में रहते हैं तो फादर्स डे पर यहां दिए मैसेज, शुभकामना संदेश को भेजें। इन खास मैसेज (Father's Day Wishes Messages) को पढ़ते ही उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी और वो आपके प्यार को भी महसूस कर पाएंगे।
Happy Father's Day 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos -
1) मेरा साहस, मेरा सम्मान हैं पिता
मेरी ताकत, मेरी पहचान हैं पिता।
Happy Father's Day
2) हजारों की भीड़ में भी पहचान लेते हैं,
पापा कुछ कहे बिना ही सब जान लेते हैं।
Happy Father's Day
3) पिता के बिना जिंदगी वीरान है,
सफर तन्हा है, राहें सूनसान है,
मेरी जमीन मेरी आसमान हैं,
वहीं खुदा वही मेरे भगवान है।
Happy Father's Day
4) अजीज भी वो है, नसीब भी वो है,
दुनिया की भीड़ में करीब भी वो है,
उनकी दुआ से चलती है जिन्दगी,
क्यों की खुदा भी वो है,
और तकदीर भी वो है।
Happy Father's Day
5) जो भूले न भुला सके प्यार,
वो है मेरे प्यारे पापा का प्यार,
दिल में जिसके मैं हूं,
वो है मेरा सारा संसार।
Happy Father's Day
6) पापा मिले तो मिला प्यार,
मेरे पापा मेरे संसार,
खुदा से मेरी इतनी सी दुआ,
मेरे पापा को मिले खुशियां अपार।
Happy Father's Day
7) हंसते हैं हंसाते हैं मेरे पापा,
मेरे लिये खुशिया लाते हैं मेरे पापा।
जब मे रुठ जाती हूं,
तो मनाते हैं मेरे प्यारे पापा.
गुड़िया हूं मैं पापा की,
ओर मेरे सब से प्यारे दोस्त हैं पापा।
Happy Father's Day
8) दुनिया में बहुत संघर्ष है,
यह मैंने बड़े होकर जाना,
जब बच्चा था,
पापा ने हर मुश्किल में मेरा हाथ थामा।
Happy Father's Day
9) एक बात हमेशा याद रखनी चाहिए,
जीवन में पिता का स्थान प्रभु से कम नहीं है,
पिता सदा हमारा ध्यान रखते है,
और निस्वार्थ प्यार करते हैं।
Happy Father's Day
10) जिससे सब कुछ पाया है,
जिसने सब कुछ सिखलाया है,
कोटि कोटि नमन ऐसे पापा को,
जिन्होंने हर पल साथ निभाया है।
Happy Father's Day
