Happy Diwali Reply, Thank You Message (हैप्पी दिवाली रिप्लाई, थैंक यू मैसेज, दिपावली की शुभकामनाएं): आज दिवाली का पावन त्योहार है, इस दिन पर मां लक्ष्मी का पूजन होता है तो परिवार-दोस्तों के साथ मिलकर खास जश्न मनाया जाता है। दिवाली पर एक दूसरे को बधाई देने तो खास दिवाली मिलन करने का भी खूब चलन है। ऐसे में अगर आपको भी किसी ने खास अंदाज में मैसेज भेजकर दिवाली की बधाई भेजी है और बदले में क्या कहें ये सोचकर कन्फ्यूज हैं। तो ये बोरिंग थैंक यू या सेम टू यू कहने के बजाय आप उन्हें ये वाली विशेज, कोट्स, मैसेज, फोटोज भेज सकते हैं। और दिल से अपना आभार व्यक्त कर सकते हैं, देखें यूनिक शायराना अंदाज में हैप्पी दिवाली का जवाब क्या दें, रिप्लाई मैसेज, थेंक यू कोट्स।
Happy Diwali Reply in Hindi
1. बधाई का शुक्रिया, प्यार का शुक्रिया,
आपकी याद का भी शुक्रिया,
रोशनी आपके जीवन की हमेशा बनी रहे,
यही दुआ है हमारी इस दिवाली
2. हर दुख की घड़ी में साथ देने का,
हर खुशी के पल में याद आने का,
शुक्रिया.. बस इतना सा है पैगाम,
दीपावली पर आपको मेरा प्रणाम।
3. सुना है दुआओं में बड़ी ताकत होती है,
आपकी दुआओं ने मेरी दिवाली को रोशन किया है,
इस पावन पर्व पर आपके प्यार भरे संदेश के लिए दिल से शुक्रिया
Happy Diwali ka jawab kya dein
4. लक्ष्मी जी से मिले धन-संपदा का दान।
यही कामना है हमारी, इस दिवाली
पाएं आप सुख-समृद्धि और मान सम्मान।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
5. दीपक की रोशनी और अपनों का प्यार,
पटाखों की आवाज से गूंज रहा संसार ,
मुबारक हो आपको दिवाली का त्योहार।
6. आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए हार्दिक धन्यवाद..
ईश्वर आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि बनाएं रखें
Thank You Same to you Happy Diwali
7. दिल से आई जो बधाई आपकी,
दिल से स्वीकार है यह धन्यवाद हमारा,
रिश्तों की इस रोशनी को बनाए रखेंगे हम,
दीयों सा जलते रहेंगे हर दम
8. मिली जो दिवाली पर आपसे बधाई,
जीवन में आ गई नई रौशनी,
शुक्रिया कहते हैं बार-बार,
आप पर बरसे माँ लक्ष्मी की कृपा सारी
Happy Diwali wishes in Hindi
9. शुक्रिया कहने को मिले यह पल,
आपके आशीर्वाद से ही संभव है यह सब,
आप पर भी बरसे ईश्वर की कृपा,
यही कामना है हमारी इस पावन अवसर पर
10. क्या खूब दिया है आपने साथ,
दिवाली पर भेजकर यह प्यारा संदेश,
इस प्यार के लिए शुक्रिया आपका,
हमेशा बनी रहे आपकी यही मेहरबानी
