Happy Diwali 2022 Wishes Images, Messages, Photos, and Status: देशभर में दीपावली के त्योहार की रौनक छाई हुई है। दीपावली को रोशनी का पर्व कहा जाता है। दीपावली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती हैं। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख- समृद्धि का वास होता है। दीपावली के दिन घर में दीए जलाते हैं और रंगोली बनाते हैं। इस दिन रंगोली बनाने की पुरानी परंपरा है। दीपावली के दिन कई लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखते हैं। दीपावली का त्योहार हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन कई लोग अपने घर में पार्टी का आयोजन भी करते हैं। दीपावली के शुभ अवसर पर अपने दोस्तों, परिजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश।
happy diwali
रंगोली से सजा हो आपका घर आंगन
दिवाली के त्योहार सा जगमगाए आपका सारा जीवन
हैप्पी दिवाली 2022
दीपों का यह पावन त्योहार
आपके लिए लाये खुशियां हजार,
लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार
हमारी शुभकामनाएं करे स्वीकार
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
diwali
दीयों की रोशनी से झिलमिलाता आंगन हो
पटाखों की गूंज से आसमान रौशन हो
ऐसी आये झूम के दीवाली आपकी
हर तरफ खुशियों का ही मौसम हो
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
हर घर में हो रोशनी
न हो किसी के घर में सूनी दिवाली
हर घर में आएं खुशियां
हर घर में मने खुशियों भरी दिवाली
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
diwali
diwali
दीपावली है रौशनी का त्योहार
लाये हर चेहरे पर मुस्कान
सुख और समृद्धि की बाहर
समेट लो सारी खुशियां
अपनों का साथ और प्यार
इस पावन अवसर पर आप सभी को दिवाली का प्यार
हैप्पी दिवाली 2022
diwali
देवी महालक्ष्मी की कृपा से
आप के घर में हमेशा
उमंग और आनंद की रौनक हो
इस पावन मौके पर आप सब को
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
हैप्पी दिवाली 2022
