Happy Chhath Puja 2023 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: छठ पूजा (Chhath Puja) बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में मनाया जाने वाला एक खास हिंदू त्योहार है। चार दिनों तक चलने वाली छठी मैया पूजा (Chhath Puja 2023) सूर्य देव और उनकी बहन षष्ठी देवी को समर्पित है, जिन्हें अक्सर छठी मैया भी कहा जाता है। इस साल छठ पूजा (Chhath Puja Date) का त्योहार 17 नवंबर से शुरू हो गया है और 20 नवंबर को समाप्त होगा। छठ को लेकर आज हम आपके साथ इस दिन से संबंधित विशेज (Chhath Puja Wishes), मैसेजेस (Chhath Puja Messages), शायरी, फोटो (Chhath Puja Photo) आदि शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप यहां से कॉपी करके अपने करीबियों, रिश्तेदारों, दोस्तों आदि को भेज सकते हैं।
Happy Chhath Puja 2023 Wishes Images, Messages: छठ पर भेजें ये मैसेजेस, फोटो और विशेज।
छठ पूजा विशेज, मैसेजेस, फोटो ( Chhath Puja Wishes, Messages, Photo)
1. छठ मैया आशीर्वाद दे इतना,
कि हर जगह आपका नाम हो,
दिन दोगुना-रात चौगुना काम हो,
घर और समाज में आप करें राज,
ये कामना है मेरी आपके लिए आज,
छठ पूजा की ढेरों शुभकामनाएं
2. गेहूं के ठेकुआ,
चावल के लड्डू,
खीर, अनानास,
नींबू और कद्दू,
छठी मैया करें तोहार हर मुराद पूरी,
जय हो छठी मैया की,
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
3. एक पूरे साल के बाद, छठ पूजा का दिन आया है,
सूर्य देव को नमन कर,
हमने इसे धूम-धाम से मनाया है,
छठ पूजा की शुभकामनाएं।
4. छठी मैया पूर्ण करें आपकी हर मनोकामना,
दिल से हम दे रहे हैं आपको ये शुभकामना,
हैप्पी छठ पूजा।
5. छठ की पूजा जो करता है,
सकुन दिल को मिलता है,
सुबह -सुबह जो जाते घाट पे,
हर्ष-उल्लास देखने को मिलता है,
कितने भक्त है छठी मईया के,
देख के मन खुश हो जाता है।
हैप्पी छठ पूजा।
6. खुशियों का त्योहार आया है,सूर्य देव से सब जगमगाया है,
खेत खलिहान धन और धान,
यूँ ही बनी रहे हमारी शान,
छठ पूजा की शुभकामनाएँ।
7. जो हैं जगत के तारणहार
सात घोड़ों की है जिनकी सवारी
न कभी रुके, न कभी देर करें
ऐसे हैं हमारे सूर्य देव
आओ मिलकर करें
इस छठ पूजा पर उनकी पूजा
मुबारक हो आपको छठ का ये पावन त्योहार
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
8. छठ मइया को मेरा शत-शत प्रणाम,
मां बना दो मेरा हर काम,
पूजा के दिन यही है कामना,
ना हो कभी किसी बुराई से सामना
हैप्पी छठ पूजा
9. छठ पूजा आए बनकर उजाला
खुल जाए आप की किस्मत का ताला
हमेशा आप पर रहे मेहरबान ऊपर वाला
यही दुआ करता है आपका ये चाहने वाला
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
10. हर ओर बिखरी है छठ के पावन पर्व की छटा निराली
छठ का ये महापर्व लाता है जीवन में खुशहाली
आपके जीवन में भी आएं खुशियां अपार
मुबारक हो आपको छठ का ये पावन त्योहार
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
