Happy Birthday Wishes Images For Boyfriend in Hindi (हैप्पी बर्थडे विशेज, शायरी फॉर बॉयफ्रेंड इन हिंदी): क्या आपके बॉयफ्रेंड का बर्थडे आ रहा है? अगर हां, तो यकीनन आप इस दिन को खास बनाने की तैयारियों में लग गई होंगी। रिलेशनशिप लॉन्ग डिस्टेंस हो या लिव इन, बॉयफ्रेंड का बर्थडे तो स्पेशल होता ही है। अब बर्थडे सेलिब्रेट करने की भले ही हजार प्लानिंग हो गई हो लेकिन बर्थडे की शुरुआत तो प्यार भरे मैसेज के साथ ही होती है। बिना विश किए आप बर्थडे मना ही नहीं सकते। ऐसे में अगर आप अपने शब्दों की माला को और भी खूबसूरत बनाना चाहती हैं और अपने बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर उन्हें स्पेशल फील कराना चाहती हैं तो आपको यहां दिए मैसेज देखने चाहिए। इन्हें कॉपी करके आप अपने BF को भेज सकती हैं। यहां हिंदी में बर्थडे मैसेज, विशेज दिए गए हैं, जो इमोशनल, रोमांटिक, लॉन्ग, शॉर्ट और शायरी में भी मौजूद हैं।
Happy Birthday Wishes For BF In Hindi-
- निखर जाती है मेरी मोहब्बत
तेरी आजमाइश के बाद
सवरता जा रहा है ये इश्क
तेरी हर फरमाइश के बाद।
Happy Birthday My Baby
- चुपके से आकर इस दिल में उतर जाते हो,
सांसों में मेरी खुशबु बन के बिखर जाते हो,
कुछ यूं चला है तेरे इश्क का जादू,
सोते-जागते तुम ही तुम नज़र आते हो।
Happy Birthday Love
- सफर वहीं तक है जहां तक तुम हो
नजर वहीं तक है जहां तक तुम हो
हजारों फूल देखे हैं इस गुलशन में मगर
खुशबू वहीं तक है जहां तक तुम हो
Happy Birthday My Love
Romantic Birthday Messages For Long Distance Boyfriend-
- निकलता सूरज दुआ देता है,
खिलता फूल खुशबू देता है,
हम क्या खास दें अब आपको,
खुदा हजार खुशियां देता है आपको।
Happy Birthday Jaan
- एक पल के लिए जब तू पास आता है,
मेरा हर लम्हा ख़ास बन जाता है,
सँवरने सी लगती है ये ज़िन्दगी अपनी,
जब भी तू मेरी बाहों में मुस्कुराता है।
Happy Birthday My Love
- एक दुआ मांगते है हम अपने भगवान से,
चाहते है आपकी खुशी पूरे ईमान से,
सब हसरतें पूरी हो आपकी,
और आप मुस्कुराएं दिलो जान से।
Happy Birthday Love Babu
Emotional Birthday Quotes For Boyfriend In Hindi-
- मैं अब जब भी आईना देखती हूं,
अब मुझे मेरी शक्ल में,
तुम ही तुम नज़र आते हो !
Happy Birthday Love
- तुम पूछ लेना सुबह से,
न यकीन हो तो,
शाम से दिल की धड़कन चलती है,
बस तुम्हारे ही नाम से।
Happy Birthday Baby
- तेरी धड़कन ही ज़िंदगी का किस्सा है मेरा,
तू ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा है मेरा,
मेरी मुहब्बत तुझसे सिर्फ लफ्जों की नहीं है,
तेरी रूह से रूह तक का रिश्ता है मेरा।
Happy Birthday Jaan
