Happy Bhai Dooj 2023 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: दीपावली का पांच दिनों का त्योहार भाई दूज के साथ खत्म होता है। भाई दूज का त्योहार कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 15 नवंबर यानी आज मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपने भाईयों को तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करती हैं। यह दिन भाई-बहन के बीच के प्रेम को समर्पित है। इस खास मौके पर भाई अपनी बहनों को उपहार भी देते हैं। इसके साथ ही भाई-बहन एक दूसरे को बधाईयां भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों को दिवाली की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें दिवाली की शुभकामना संदेश, विशेज, कोट्स, शायरी।
Happy Bhai Dooj 2023 wishes in Hindi
सूरज की किरणें,
खुशियों की बहार।
चांद की चांदनी,
अपनों का प्यार।
बधाई हो आपको
भैया दूज का त्यौहार!
याद है हमारा वो बचपन
वो लड़ना-झगड़ना और मनाना
यही होता है भाई बहन का असल प्यार
भाई दूज 2023 की शुभकामनाएं!
चंदन का टीका नारियल का उपहार,
भाई की उम्मीद, बहना का प्यार,
खुशी से मनाएं आप भाई दूज का त्योहार।
भैया दूज की शुभकामनाएं!
बहन-भाई का प्यार है अटूट
नहीं चाहिए महंगे उपहार
रिश्ता अटूट रहे हमेशा
मिले मेरे भाई को खुशियां अपार
भाई दूज की शुभकामनाएं!
प्रेम और विश्वास के बंधन को मनाओ
जो दुआ मांगो, उसे तुम पाओ
भाई दूज का त्योहार है, भैया जल्दी आओ
अपनी प्यारी बहन से तिलक लगवाओ
भाई दूज 2023 की हार्दिक बधाई!
बना रहे भाई-बहन का रिश्ता एकजुट,
कुछ भी कहो यह बंधन हैं सच में अटूट।
हैप्पी भाई दूज 2023!
भाई दूज का है आया है पावन त्योहार
बहनों की दुआएं भाइयों के लिए बेशुमार
भाई बहन का यह अनमोल रिश्ता है बहुत अटूट
बना रहे यह बंधन हमेशा खूब
भाई दूज की शुभकामनाएं!
भाई तेरे मेरे प्यार का बंधन
प्रेम और विश्वास का बंधन
तेरे माथे पर लगाऊं चंदन
मांगू दुआएं तेरे लिए हर पल।
भाई दूज की हार्दिक बधाई
