Happy Bhai Dooj 2023 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को भाई दूज का त्यौहार मनाया जाता है। इस साल भाई दूज का त्योहार 15 नवंबर यानी आज मनाया जा रहा है। यह त्योहार भाई-बहन के बीच प्रेम और स्नेह को बढ़ाता है। इस दिन बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती है और उसके सुख समृद्धि और लंबे जीवन की कामना करती है। यह दिन भाई बहन के बीच अटूट प्रेम का होता है। रक्षाबंधन की तरह ही भाई अपनी बहनों को इस खास मौके पर तोहफा भी देते हैं। इसके साथ ही भाई दूज के मौके पर भाई-बहन एक दूसरे को बधाईयां भी देते हैं। ऐसे में इस खास मौके पर आप भई अपने भाई-बहन को बधाई देना चाहते हैं तो ये खास संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें भाई-दूज शुभकामना संदेश, मैसेज, कोट्स, शायरी।
Bhai Dooj Shayari in Hindi - भाई दूज शायरी इन हिंदी
प्रेम और विश्वास का बंधन दर्शाता यह त्योहार है
खुश रहे भाई सदा यह बहन के दिल की मुराद है
भाई दूज की शुभकामनाएं!
भाई बहन के पावन रिश्ते का प्रतीक है भाई दूज का ये शुभ त्योहार,
बहनों की दुआओं में सिर्फ भाइयों के लिए खुशियां हज़ार
भाई-दूज की शुभकामनाएं
बना रहे भाई-बहन का रिश्ता एकजुट,
कुछ भी कहो यह बंधन हैं सच में अटूट
भाई-दूज की हार्दिक शुभकामनाएं
तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर देती आशीर्वाद
भाई-बहन का प्यार दिखाए ये भाई दूज का त्योहार
भाई-दूज की शुभकामनाएं
लाल गुलाबी रंग में जाम रहा संसार
सूरज की किरणें, खुशियों की हो बहार
चांद की चांदनी अपनों का हो प्यार
मुबारक हो आपको भाई दूज का त्योहार
बचपन के वो दिन वो प्यारी शाम
भाई कर दी है जिंदगी अब मैंने तेरे नाम
तुझी से है सुबह की शुरुआत
और तेरे ही नाम से होती है मेरी शाम
भाई दूज की शुभकामनाएं
आरती की थाली मैं सजाऊं,
कुमकुम और अक्षत से तिलक लगाऊं,
तेरे उज्ज्वल भविष्य की कामना करूं,
कभी न तुझ पर आए संकट,
ऐसी प्रार्थना मैं सदा करूं,
भाई दूज की शुभकामनाएं।
भाई दूज के इस मौके पर बहन तुम्हारी हर मुराद हो पूरी,
हर वह चीज हो तुम्हारे पास, जो तुम्हारे लिए है जरूरी।
बहुत चंचल, बहुत खुशनुमा होती है बहन,
नाजुक सा दिल रखती है बहन,
बहुत मासूम सी होती है बहन,
हर बात पर रोती है बहन,
झगड़ती भी है, लड़ती भी है, नादान सी होती है बहन,
लेकिन फिर भी बहुत खास होती है बहन,
भगवान तेरी सारी मनोकामनाएं पूरी करें।
प्यार है, विश्वास है, आंखों में एक आस है,
मेरे प्यारे भैया घर आएंगे,
लेकर ढेर सारा प्यार और गिफ्ट हजार
भाई दूज 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं !
