Govardhan Puja 2025 Special Simple Rangoli Design (गोवर्धन पूजा रंगोली डिजाइन फोटो): कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन पर गोवर्धन पूजा की जाती है। दीपावली के अगले दिन इस पर्व को मनाया जाता है, जिस दिन गोवर्धन भगवान का चित्र बनाकर उनकी पूजा की जाती है। इस दिन ही श्री कृष्ण ने अपनी छोटी उंगली से गोवर्धन पर्वत को उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी। इस साल गोवर्धन पूजा आज यानि की 22 अक्टूबर को मनाई जा रही है। ऐसे में गोबर से गोवर्धन भगवान बनाने के साथ साथ रंगोली से भी घर आंगन में स्पेशल रंगोली बनाने का महत्व होता है। यहां देखें गोवर्धन पूजा की रंगोली के डिजाइन फोटो, गोवर्धन रंगोली, गौ माता फोटो।
Govardhan Puja Ki Rangoli Design Photo
बहुत ही सुंदर से रंगों से बनी भगवान गोवर्धन की ये वाली रंगोली का डिजाइन बहुत ही मनमोहक लग रहा है। अगर आप गोवर्धन पूजा के दिन पर अपने घर आंगन में ऐसी वाली रंगोली बनाएंगे तो ऐसा लगेगा मानो स्वयं श्री कृष्ण आपके आंगन में विराजमान हो।
कमल फूल, मोरपंख, शंख के साथ वाली श्री कृष्ण की उंगली वाली सिंपल और सुंदर सी रंगोली का डिजाइन त्योहार पर बहुत ही अच्छा लगेगा। उसी के साथ साथ गोवर्धन पूजा स्पेशल दूसरी रंगोलियों के डिजाइन्स भी कुछ कम नहीं है।
Happy Govardhan Puja Rangoli
गोवर्धन पूजा के दिन पर आंगन में गौ माता की ऐसी वाली रंगोली का डिजाइन भी बनाएंगे तो आपके आंगन की शोभा में चार चांद लग जाएंगे। कमल फूल, पत्तियों के साथ आप इस रंगोली में छोटे से श्री कृष्ण भी बना सकते हैं।
Govardhan Gobar Rangoli
गोबर से बने मनमोहक से श्री गोवर्धन का रूप बहुत ही दिव्य लग रहा है। गोवर्धन पूजा के लिए गोबर से जरूर ही ऐसा वाला चित्र बनाए और उसकी पूजा करें।
सिंपल और सुंदर लुक वाली रंगोली की डिजाइन दिवाली या गोवर्धन पूजा के लिए बनाना है, तो ये वाली मोर पंख, माता रानी के पगलियों वाली रंगोली की डिजाइन बेस्ट हो सकती है।
श्री कृष्ण रंगोली डिजाइन
कार्टून लुक वाली ये श्री कृष्ण की रंगोली का डिजाइन भी गोवर्धन पूजा पर बनाया जा सकता है। जरूर ही आपको इस गोवर्धन पूजा के लिए ऐसी वाली रंगोली की डिजाइन्स में से अपनी पसंद का डिजाइन सेलेक्ट कर अलग सेव कर लेना चाहिए।
