Good Morning Merry Christmas (मेरी क्रिसमस 2024): हर साल 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। आज वो दिन है, जब प्रभु यीशु धरती पर अवतरित हुए थे। ये दिन खुशियां मनाने और खुशियां बांटने है। ऐसे में इस खास दिन की शुरुआत भी शुभकामना संदेशों के साथ होने चाहिए। यहां हम कुछ चुनिंदा क्रिसमस स्पेशल गुड मॉर्निंग विशेष लेकर आए हैं, जिसे आप अपने दोस्त, रिश्तेदार और परिजनों संग भी शेयर कर सकते हैं। क्रिसमस की सुबह सिर्फ मेरी क्रिसमस विश करने से अच्छा होगा कि आप अपने साथी को एक प्यारा सा क्रिसमस स्पेशल गुड मॉर्निंग संदेश भेजें।
- क्रिसमस बनकर आए उजाला,
खुल जाए आपकी किस्मत का ताला,
हमेशा आप पर मेहरबान रहे ऊपर वाला,
यही दुआ करता है आपका यह चाहने वाला।
Merry Christmas!
- होगी रोशनी, सजेंगे घर और बाजार,
मिलकर गले एक-दूजे के मनाएंगे त्योहार,
देखो आ रहा है क्रिसमस लेकर अपने संग,
ढेर सारी खुशियां, उत्साह और नई उमंग।
Merry Christmas!
- टीम-टीम करते तारे,
आसमान में छा गए सारे,
कहते हैं वो जोर-जोर से,
क्रिसमस मनाओ जोर-शोर से।
Merry Christmas!
- सांता क्लॉज ने आपके घर को चुना,
खुशियों का गिफ्ट लेकर आया.
मेरी तरफ से आपको मिले स्नेह और प्यार का तोहफा,
मेरी क्रिसमस!
- क्रिसमस का ये प्यारा त्योहार
जीवन में लाएं खुशियां अपार
सांता क्लॉज आए आपके द्वार
शुभकामना हमारी करें स्वीकार।
मेरी क्रिसमस!
- सांता लाए आपके लिए उपहार,
जीवन में हो बस प्यार ही प्यार,
सब करें आपको दुलार,
क्रिसमस हो जाए आपका गुलजार।
मेरी क्रिसमस!
- क्रिसमस का यह त्योहार आपके घर में सुख,
समृद्धि और शांति लेकर आए।
मेरी क्रिसमस!
