Global Wind Day 2023: 15 जून को मनाया जाएगा ग्लोबल विंड डे, जानें इतिहास, महत्व और इस बार की थीम

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jun 14, 2023, 01:16 PM IST

Global Wind Day 2023: हवा एक शक्तिशाली प्राकृतिक संसाधन है, जो ऊर्जा पैदा करने में सक्षम है। वैश्विक पवन दिवस हवा की शक्ति को स्वीकार करने और इसकी क्षमता के बारे में जागरूकता बढ़ाने का एक अवसर है।

Global Wind Day 2023: पवन ऊर्जा (Wind Energy) का जश्न मनाने और इसकी क्षमता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 15 जून को वैश्विक पवन दिवस यानी ग्लोबल विंड डे (Global Wind Day) मनाया जाता है। विंडयूरोप और ग्लोबल विंड एनर्जी काउंसिल (GWEC) की ओर से एक वैश्विक कार्यक्रम के रूप में आयोजित ये दिन संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों (UN Member Nations) की ओर से हर साल मनाया जाता है। वैश्विक पवन दिवस (Global Wind Day 2023) एक ऐसा आयोजन है, जो स्थायी वैकल्पिक ऊर्जा को चुनने के विचार को पुष्टि करता है। 2007 EWEA में इसका उद्घाटन किया गया था और यूरोप के 18 विभिन्न देशों के 35,000 लोगों द्वारा मनाया गया था।

इस साल वैश्विक पवन दिवस का 16वां उत्सव मनाया जाएगा। हवा एक शक्तिशाली प्राकृतिक संसाधन है, जो ऊर्जा पैदा करने में सक्षम है। वैश्विक पवन दिवस हवा की शक्ति को स्वीकार करने और इसकी क्षमता के बारे में जागरूकता बढ़ाने का एक अवसर है। वैश्विक पवन दिवस हर साल संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों द्वारा मनाया जाता है। ये वैश्विक कार्यक्रम पवन ऊर्जा का जश्न मनाने के लिए समर्पित है।

End of Feed