GIVA ने वापस लिया कृति सेनन का विवादित राखी ऐड, ट्रोलिंग के बाद कहा- भावनाएं आहत करना मकसद नहीं था

Kriti Sanon Raksha Bandhan Ad Controversy: GIVA ने ट्रोलिंग के बाद कृति सेनन का विवादित रक्षाबंधन विज्ञापन वापस ले लिया है। जानें कंपनी ने अपने बयान में क्या कहा और पूरा विवाद क्यों शुरू हुआ।

Kriti Sanon Raksha Bandhan Ad Controversy: कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार हो रही आलोचना के बीच जूलरी ब्रांड GIVA ने अब इस विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से वापस लेने का फैसला किया है। कंपनी ने बयान जारी कर अपनी मंशा स्पष्ट की और कहा कि भारतीय संस्कृति तथा परंपराओं का सम्मान उसके लिए सबसे ऊपर है।

kriti rakhi ad controversy

विवाद के बाद कृति सेनन का राखी वाला विज्ञापन अब नहीं दिखेगा

GIVA ने क्यों वापस लिया कृति सेनन का राखी ऐड

GIVA के रक्षाबंधन कैंपेन में कृति सेनन अपने भाई के साथ-साथ पालतू कुत्ते को भी राखी बांधती नजर आई थीं। विज्ञापन में उनके इंडो-वेस्टर्न पहनावे और त्योहार को दिखाने के तरीके पर सोशल मीडिया का एक वर्ग नाराज हो गया। कुछ लोगों ने कृति के आउटफिट को पारिवारिक त्योहार के अनुरूप नहीं बताया। वहीं, कई यूजर्स ने पूजा की थाली, तिलक और दूसरी पारंपरिक चीजें न दिखाए जाने पर भी सवाल उठाए।

End of Feed