Gautam Buddha ki Prerak Kahaniyan: भगवान बुद्ध के प्रेरक प्रसंग हिंदी में, बुद्ध पूर्णिमा पर पढ़ें उनकी शिक्षाएं और कहानियां, गौतम बुद्ध के अनमोल विचार

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated May 23, 2024, 08:05 AM IST

Gautam Buddha Prerak Prasang (गौतम बुद्ध की शिक्षा): बुद्ध पूर्णिमा भगवान बुद्ध के जन्म (Gautam Buddha Date Of Birth), ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण का दिन है। उनके विचार आज भी लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए उनके कुछ प्रेरक प्रसंग (Gautam Buddha Motivational Quotes) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आपको ज्ञान की प्राप्ति होगी। भगवान बुद्ध की ये प्रेरक कहानियां।

Gautam Buddha ki Prerak Kahaniyan (गौतम बुद्ध के प्रेरक प्रसंग): बुद्ध पूर्णिमा वैशाख माह (Vaishakh Month) की पूर्णिमा (Purnima) तिथि के दिन मनाई जाती है। इसे देश भर में बुद्ध जयंती (Buddha Jayanti) के रूप में भी सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल बुद्ध पूर्णिमा 23 मई को मनाया जा रहा है। बुद्ध पूर्णिमा को गौतम बुद्ध के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस खास मौके पर लोग उनके प्रेरक प्रसंगों को याद करते हैं। उनके संदेश शांति, प्यार और दया का रास्ता दिखाने का काम करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए भगवान बुद्ध के कुछ प्रेरक प्रसंग लेकर आए हैं जो आपको सही रास्ता दिखाने का काम करेंगे।

Gautam Buddha Prerak Prasang

भगवान बुद्ध के प्रेरक प्रसंग

1. अपने दुखों की वजह आप खुद न बनें

एक बार की बात है गौतम बुद्ध नगर में घूम रहे थे। उन्होंने वहां सुना कि नगरवासी बुद्ध के बारे में बुरा भला बोल रहे और गंदी गंदी बातें कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्यों कि गौतम बुद्ध से नफरत करने वालों ने नगरवासियों के मन में ये बैठा दिया था कि बुद्ध एक ढोंगी है और धर्म को भ्रष्ट कर रहा है। इस वजह से वहां के लोग उन्हें अपना दुश्मन मानने लगे थे। अपने खिलाफ गलत बात सुनने के बाद गौतम बुद्ध वहां शांति से खड़े हो गए और लोगों की बुराईयों को ध्यान से सुनने लगें। लेकिन बुद्ध ने किसी से कुछ नहीं कहा। जब नगरवासी चुप हो गए तब गौतम बुद्ध ने उन नगरवासियों से कहा, क्षमा चाहता हूं लेकिन अगर आप लोगों की बातें खत्म हो गई हैं तो मैं यहां से जाऊं? ये सुनकर नगरवासी आश्चर्यचकित हुए। बुद्ध पर कोई असर नहीं होता देख एक व्यक्ति ने बोला, ‘हम तुमको उलाहने दे रहे हैं और तुम पर इन बातों का कोई असर नहीं हो रहा?

End of Feed