ज्यादा मीठे ड्रिंक्स पीने से भूख कंट्रोल करने वाले हार्मोन होते हैं प्रभावित, डॉक्टर ने बताया ओवरईटिंग की बड़ी वजह

How Sugary Drinks Disrupt Hunger Hormones: क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो रोज कोल्ड ड्रिंक या मीठे जूस पीते हैं? डॉक्टर की मानें तो ज्यादा शुगर वाले ड्रिंक्स भूख कंट्रोल करने वाले हार्मोन को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे बार-बार भूख लगती है और ज्यादा खाने की आदत बढ़ जाती है। जानिए कैसे ये ड्रिंक्स वजन बढ़ाने, इंसुलिन रेजिस्टेंस और मेटाबॉलिक समस्याओं का जोखिम बढ़ा सकते हैं और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

How Sugary Drinks Disrupt Hunger Hormones: आजकल कोल्ड ड्रिंक, पैकेट जूस और अलग-अलग फ्लेवर वाले मीठे ड्रिंक्स पीना बहुत आम हो गया है। कई लोग इन्हें थकान दूर करने या स्वाद के लिए रोज पीते हैं। लेकिन यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद के सीनियर कंसल्टेंट जनरल फिजिशियन डॉ. के. शेषी किरण बताते हैं कि ज्यादा शुगर वाले ड्रिंक्स सिर्फ कैलोरी ही नहीं बढ़ाते, बल्कि शरीर के उन हार्मोन पर भी असर डालते हैं जो भूख को कंट्रोल करते हैं। जब ये हार्मोन सही तरीके से काम नहीं करते, तो पेट भरने के बाद भी संतुष्टि महसूस नहीं होती और इंसान जरूरत से ज्यादा खा सकता है।

मीठी ड्रिंक्स हैं ओवरईटिंग की बड़ी वजह

मीठी ड्रिंक्स हैं ओवरईटिंग की बड़ी वजह

मीठे ड्रिंक्स से क्यों नहीं मिलती पेट भरने की फीलिंग

डॉ. के. शेषी किरण के अनुसार शुगर वाले ड्रिंक्स में मौजूद सुक्रोज शरीर में ऐसे हार्मोन के असर को कम कर सकता है, जो दिमाग को बताते हैं कि अब पेट भर चुका है। खासकर GLP-1 और पेप्टाइड YY जैसे हार्मोन संतुष्टि का एहसास दिलाते हैं, लेकिन ज्यादा मीठे ड्रिंक्स इनकी सक्रियता को धीमा कर सकते हैं। यही वजह है कि मीठा पीने के बाद भी जल्दी भूख लग सकती है।

End of Feed