ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार सिर्फ खुशियों और दावतों का नहीं, बल्कि ट्रेडिशनल फैशन का भी खास मौका माना जाता है। इस दिन हर लड़की चाहती है कि उसका लुक सिंपल होने के बावजूद सबसे अलग और एलिगेंट नजर आए। अगर आप भी इस बार बकरीद पर लास्ट मिनट आउटफिट तलाश रही हैं, तो बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेस के कुछ खूबसूरत सूट-सलवार लुक्स आपके काम आ सकते हैं।
करीना कपूर का रॉयल ट्रेडिशनल स्टाइल हो या जन्नत जुबैर का मॉडर्न एथनिक फैशन, दोनों के आउटफिट्स फेस्टिव सीजन में काफी पसंद किए जाते हैं। इस मौसम के हिसाब से सिंपल, लाइट फैब्रिक वाले सूट लुक्स काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। जो गर्ल्स से लेकर लेडीज भी ईद पर ट्राय कर सकती हैं। देखें इस ईद पर रिक्रिएट करने के लिए सेलेब्स के बेस्ट ट्रेडिशनल लुक्स -
करीना कपूर का क्लासिक व्हाइट सूट लुक
करीना कपूर का ये वाला सफेद और गोल्डन अनारकली सूट लुक बहुत ही ज्यादा वायरल हुआ था। ईद के लिए आप इसे जरूर ही ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
अनन्या पांडे का गुलाबी सूट
अनन्या पांडे का ये पेस्टल पिंक गुलाबी फ्रॉक कुर्ती और पटियाला सलवार वाला लुक भी बहुत ट्रेंडी और मस्ट ट्राय है। इस साल शरारा और गरारा सेट फिर से फैशन में बने हुए हैं। मिरर वर्क या गोटा-पट्टी वाला शरारा सेट ईद पार्टी के लिए परफेक्ट माना जा रहा है। अगर आप ज्यादा भारी लहंगा या कोई हैवी वर्क सूट नहीं पहनना चाहतीं। तो इस मौसम के हिसाब से ऐसे ऑर्गेंजा, सिल्क और कॉटन फैब्रिक वाले सूट सेट बेस्ट रहेंगे।
रीम और जन्नत के सूट लुक्स
ईद के लिए एकदम ही सिंपल लेकिन ट्रेडिशनल लुक के सूट तलाश रही हैं। तो रीम समीर और जन्नत जुबैर के ये ईद लुक्स बेस्ट है।
दुपट्टे से बदल जाएगा पूरा लुक
कई बार सिंपल सूट भी सिर्फ एक हैवी दुपट्टे से फेस्टिव आउटफिट बन जाता है। नेट, ऑर्गेंजा या बनारसी दुपट्टा आपके पूरे लुक को अपग्रेड कर सकता है। जरूर ही आपको इस फेस्टिव सीजन ये वाली स्टाइलिंग टिप्स फॉलों करनी चाहिए।
मिनिमल ज्वेलरी रखेगी लुक एलिगेंट
बकरीद पर बहुत ज्यादा ज्वेलरी पहनने के बजाय छोटे झुमके, चांदबाली या स्टेटमेंट रिंग्स आपके एथनिक लुक को ज्यादा क्लासी बना सकती हैं। अगर आप इस बकरीद पर बिना ज्यादा तैयारी के भी खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो ये सेलिब्रिटी इंस्पायर्ड सूट-सलवार लुक्स आपके लिए शानदार फैशन आइडिया बन सकते हैं।
