Bakrid 2023 Date: आज बकरीद का त्योहार, नोट करें दिल्ली, हैदरबादार, लखनऊ में नमाज का समय, भेजें ईद की मुबारकबाद

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jun 29, 2023, 06:30 AM IST

Bakrid 2023 Date in India, Eid-Al-Adha Kab Ki Hai: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, इस साल बकरीद का त्योहार कब मनाया जाएगा? जानिए बकरीद पर क्यों दी जाती है कुर्बानी।

Bakrid 2023 Date in India: मीठी ईद यानी ईद उल फितर के 70 दिन के बाद बकरीद यानि ईद-उल-अजहा का त्यौहार मुस्लिम धर्म के लोग मनाते है। ईद उल ज़ुहा भारत और दुनिया भर में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन मुसलमान ईदगाह या मस्जिद में जमा होते हैं और नमाज अदा करते हैं। यह नमाज अमूमन सुबह के समय आयोजित की जाती है। ईद-उल-अजहा बलिदान का त्योहार है और यह अल्लाह के प्रति समर्पण का उदाहरण है। यह त्योहार खुशियां बांटने और गरीबों और बेसहारा लोगों की मदद करने का भी एक अवसर है। ईद-उल-अजहा को बकरीद भी कहा जाता है।

Eid-Al-Adha Date in India

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, इस साल बकरीद का त्योहार देशभर में 29 जून को मनाया जाएगा। ईद उल अजहा इस्लामी कैलेंडर का 12वां और आखिरी महीना होता है।

End of Feed