Holi 2024: होली पर रंग खेलने से पहले ऐसे कर लें आपको बालों की देखभाल, नहीं तो होने लगेगा हेयरफॉल

Holi 2024: रंगों का त्योहार होली भला किसे पसंद नहीं लेकिन रंग खेलने के बाद बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होने लगती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे हेयर केयर टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप होली से पहले बालों की देखभाल कर सकते हैं।

Holi 2024: होली का त्योहार बेहद नजदीक है। हर तरफ होली की धूम देखने को मिल रही है। होली के मौके पर लोग जमकर रंग खेलते हैं। कई जगहों पर तो लोगों ने रंग खेलना अभी से ही शुरू कर दिया है। लेकिन सबसे बड़ी समस्या तो रंग खेलने के बाद होती है। रंग खेलते वक्त कई लोग बालों में भी रंग डाल देते हैं जिससे बालों में रंग के चिपकने के बाद हेयरफॉल की समस्या शुरू हो जाती है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि रंग खेलने से पहले ही अगर बालों की देखभाल की जाए तो बालों को झड़ने से बचाया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप बालों की सही देखभाल कर सकते हैं और हेयरफॉल की समस्या से बचा सकते हैं।

Holi hair care

एक दिन पहले करें कंडीशनर

रंगों से बालों को बचाने के लिए होली से एक दिन पहले बालों को धोकर कंडीशनर लगाएं। अगर आप हेयरवॉश करने से बचना चाहती हैं तो आप हेयर सीरम का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा करने से बालों को रंग से बचाया जा सकता है।

End of Feed