Diwali Wishes for Girlfriend in Hindi: दीपावली का त्योहार हर साल की तरह इस बार भी ढेर सारी मिठाइयों और प्यार के साथ आ गया है। आज देश दुनिया में दिवाली की धूम नजर आ रही है। हर कोई एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दे रहा हैं। फिर भी बहुत से लोग हैं जो किसी खास के संदेशों का इंतजार कर रहे हैं। प्यार में डूबे लोगों के लिए हर त्योहार के शुभकामना संदेश भी बेहद खास होते हैं। तो इस दिवाली अगर आप अपनी प्रेमिका को दिवाली की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें गर्लफ्रेंड के लिए दिवाली की रोमांटिक शुभकामनाएं:
गर्लफ्रेंड के लिए दिवाली की रोमांटिक शुभकामनाएं (Photo: iStock)
1) तुम्हारे चेहरे की मुस्कान और आंखों की चमक कभी ना मिटे…
मेरी जान, तुम्हें दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं।
2) जब तुम मेरे साथ होती हो, तो हर दिन दिवाली जितना उजला लगता है…
काश हम हमेशा साथ रहें, हमेशा खुश रहें…
मेरी जान को दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं।
3) मेरी दिवाली तब और भी खूबसूरत होगी जब तुम मेरे साथ मनाओगी…
मैं तुम्हारे लिए दुनिया भर की खुशियां मांगता हूं…
मेरी प्यारी को बहुत-बहुत शुभ दीपावली।
4) प्यारी गर्लफ्रेंड को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
यह रोशनी का त्योहार तुम्हारे जीवन और काम में सफलता और समृद्धि लेकर आए।
5) मेरी क्यूट गर्लफ्रेंड को दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं।
मैं तुम्हारे लिए प्यारे से तोहफे और एक खूबसूरत ड्रेस भेज रहा हूं,
उम्मीद है तुम्हें बहुत पसंद आएगी।
6) यह दिवाली अब तक की सबसे रोशन दिवाली बने,
क्योंकि तुम इसे अपने सबसे प्रिय लोगों के साथ मनाने वाली हो।
तुम्हें मिले सफलता, खुशियां, सेहत और मन की शांति…
मेरी स्वीटहार्ट, तुम्हें दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएँ!
7. मेरी प्यारी गर्लफ्रेंड, तुम्हें प्यार भरी दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं।
मैं तुम्हारे लिए पटाखे भेज रहा हूं और शाम को तुम्हारे साथ
यह त्यौहार मनाने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं।
8. मेरी स्वीट गर्लफ्रेंड को इस मैसेज के ज़रिए दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं।
उम्मीद है तुम पटाखों की रोशनी का मज़ा ले रही होगी,
शाम को मैं भी तुम्हारे साथ और पटाखे लेकर आने वाला हूं।
9. मेरी प्यारी गर्लफ्रेंड को शुभ और मंगलमयी दीपावली की बधाई।
यह दिवाली तुम्हारे जीवन में हमेशा प्यार, उजाला और समृद्धि लेकर आए।
तुम्हारी हर राह रोशनी से जगमगाती रहे।
10. मैं दुआ करता हूं कि भगवान तुम्हें अपनी सबसे अनमोल कृपा से नवाजें,
तुम्हारी हर मनोकामना पूरी करें और यह दिवाली तुम्हारे जीवन की
सबसे खुशहाल और चमकदार दिवाली बने।
मेरे प्यार, तुम्हें दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।
उम्मीद करते हैं कि आपके ऐसे रोमांटिक और प्यार भरे दिवाली के शुभकामना संदेश पढ़कर आपकी प्रेमिका के चेहरे पर प्यार भरी मुस्कान बिखर जाएगी। आप चाहें तो इन संदेशों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी शेयर कर सकते हैं। दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
