Diet Plan for Pregnant Women (प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए): गर्भावस्था के नौ महीने हर मां के लिए बहुत ही ज्यादा खास होते हैं, वहीं सेहत के लिहाज से भी ये महीने बहुत महत्वपूर्ण हैं। इन्हीं महीनों में गर्भवती महिलाओं का सबसे ज्यादा ख्याल रखना होता है, और यही हेल्दी रूटीन व पोषण से भरी डाइट जच्चा और बच्चा की सेहत के लिए असरदार होता है।
Diet plan for pregnant women what to eat in pregnancy
प्रेगनेंट महिलाओं का खानपान आम डाइट से थोड़ा सा अलग होता है, क्योंकि इस समय में बहुत से हार्मोनल इम्बैलेंस होते हैं और शरीर में कई जरूरी विटामिन, प्रोटीन की कमी भी हो सकती है। ऐसे में यहां देखें प्रेगनेंट महिलाओं के लिए डाइट प्लान और जान लें कि गर्भावस्था में प्रेगनेंट औरतों को क्या खाना चाहिए।
प्रेगनेंसी में क्या खाएं, What to Eat in Pregnancy Diet Plan
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में कई सारे बदलाव होते होते हैं, और बहुत सी जरूरी चीजों की कमी भी हो सकती है। ऐसे में बॉडी को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए ऐसी वाली डाइट बहुत काम की हो सकती है। यहां देखें प्रेगनेंसी का पूरा डाइट चार्ट हिंदी में।
ब्रेकफास्ट मेन्यू
हर किसी के लिए सुबह का नाश्ता बहुत ज्यादा जरूरी होता है, ब्रेकफास्ट आपके पूरे दिन की सबसे हेल्दी और हैवी मील होनी चाहिए। ऐसे में प्रेगनेंट महिलाओं को सुबह सुबह अपनी डाइट में फल, दूध, ड्राई फ्रूट्स शामिल करने ही चाहिए। इस तरह की चीजों से मॉर्निंग सिकनेस में भी राहत मिलेगी। इसके साथ आप ब्रेकफास्ट में हेल्दी ऑप्शन्स के तौर पर सेंवई, उपमा, दलिया, पनीर का सैंडविच या कोई हेल्दी पराठा, जूस आदि ले सकते हैं।
लंच मेन्यू
दोपहर के खाने में हर किसी को ही बहुत संतुलित मील लेनी चाहिए। तो प्रेगनेंट महिलाओं को अपने लंच में जरूर ही कम से कम 2 रोटी, 1 कटोरी दाल, हेल्दी मौसमी सब्जी, थोड़े से चावल शामिल करने चाहिए। इसी के साथ गर्मियों के इस मौसम में प्रेगनेंट लेडीज लंच में बॉडी को ठंडा रखने के लिए दही, छाछ, रायता का सेवन भी अवश्य करें।
स्नैक्स मेन्यू
प्रेगनेंसी में ज्यादा देर भूखा रहना बिल्कुल अच्छा नहीं होता है, ऐसे में प्रेगनेंट महिलाएं केवल दिन की तीन मील न लें बल्कि हर थोड़ी थोड़ी देर में फल या ड्राई फ्रूट्स व हेल्दी स्नैक्स का सेवन करती रहें। शाम के स्नैक्स के तौर पर आप जूस, शेक, ओट्स, स्प्राउट्स, चना, दूध या अंडा, सलाद या टोस्ट खा सकती हैं।
डिनर मेन्यू
आमतौर पर रात का खाना थोड़ा हल्का ही रखना चाहिए, ताकि उसे पचाना आसान हो सके। प्रेगनेंट महिलाएं डिनर में खिचड़ी, सूप, सलाद, सब्जी, रोटी, पुलाव खा सकती हैं।
जान लें कि, प्रेगनेंट लेडीज की डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, ताजे मौसमी फल, डेयरी प्रोडक्ट्स, जूस और मोटे अनाज खासतौर से शामिल होने ही चाहिए। वहीं अच्छी डाइट के साथ साथ प्रेगनेंट महिलाओं के लिए समय पर सोना और अच्छी नींद लेना भी जरूरी है। खाने के कम से कम 1.5 घंटे बाद आप सोना चाहिए और सोते वक्त आप दूध पीकर सो सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
