Choti Diwali 2023 Tulsi Vivah Rangoli easy: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी और द्वादशी तिथि पर तुलसी विवाह का त्योहार मनाया जाता है। इस साल तुलसी विवाह 23 नवंबर और 24 नवंबर को किया जाएगा। हिंदू धर्म में तुलसी विवाह (Tulsi Vivah Kab Hai 2023) का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है तुलसी विवाह संपन्न कराने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। तुलसी विवाह के शुभ अवसर के लिए यहां देखें तुलसी विवाह स्पेशल शानदार रंगोली डिजाइन्स। जिन्हें बिगिनर्स बड़ी आसानी से बना सकते हैं।
Choti diwali 2023 tulsi vivah rangoli easy tulsi vivah kis din hai rangoli designs for tulsi vivah
Rangoli Designs for Tulsi Vivah Rangoli easy 2023
तुलसी विवाह स्पेशल रंगोली बनानी है, तो मां तुलसी की ये साड़ी पहनी हुई रंगोली बहुत ही प्यारी लगेगी। आप इसे फूल पत्ती वाली डिजाइन से और सजा सकते हैं। वहीं कान्हा की बांसुरी तो रंगोली में और प्यारी लग रही है।
तुलसी विवाह के लिए तुलसा जी के पौधे की ये वाली रंगोली भी बहुत ही प्यारा लुक दे रही है। गन्ने और गठबंधन का लुक भी बहुत ही शानदार लग रहा है। आप इस रंगोली के आस पास हैप्पी तुलसी विवाह भी लिख सकते हैं।
बिगिनर्स तुलसी विवाह के लिए रंगोली तलाश रहे हैं, तो फिर ये वाली रंगोली भी एकदम ही शानदार लगेगी। गन्ने और तुलसी के प्यारे से पौधे वाली रंगोली अपने आप में ही कमाल लुक दे रही है।
मोर पंख, बांसुरी और तुलसा जी का प्यारा सा पौधा भी इस खास त्योहार पर आंगन में खूब सजेगी। आप इस रंगोली को दीप, कलश और फूलों से इस रंगोली को सजा सकते हैं।
रंगोली बनाना है तो तुलसी विवाह स्पेशल ये रंगोली भी जबरदस्त है। आप अपनी पसंद के रंगों का यूज कर भगवान श्री कृष्णा और तुलसी मां के मिलने के उपलक्ष में बहुत ही बढ़िया लुक वाली रंगोली जरूर बनाएं।
