Happy Children’s Day 2025 (बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश) : हर साल 14 नवंबर को पूरे देश में बाल दिवस (Children’s Day) बड़ी खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह दिन बच्चों की मासूमियत, उनकी हंसी, उनके सपनों और उनके उज्ज्वल भविष्य को समर्पित है। यह खास दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर मनाया जाता है, उन्हें बच्चों से बहुत प्यार था। यही कारण था कि बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। बाल दिवस सिर्फ स्कूलों या कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है। बल्कि यह हमें याद दिलाता है कि बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और खुशहाली हम सभी की जिम्मेदारी है। आज इस खास दिन के मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं, चिल्ड्रन्स डे 2025 विशेस, शायरी, कोट्स और स्टेटस हिंदी में।
बाल दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं (Happy Children’s Day 2025)
बच्चों की मुस्कान में ही दुनिया की सबसे खूबसूरत रोशनी बसती है।
बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
नन्हे कदमों के सपने बड़े हो जाएं, अपने साथ हमेशा खुशियां लाएं।
हैप्पी चिल्ड्रन्स डे 2025!
मासूमियत और खुशी का नाम है बचपन।
बाल दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं!
बाल दिवस शायरी (Children’s Day Shayari)
बचपन की हंसी कभी खोना नहीं,
दुनिया में इससे प्यारा कुछ होना नहीं।
बाल दिवस मुबारक हो!
नन्हे फूलों सी मासूमियत,
चमकते सूरज-सी रोशनी,
बच्चों से ही दुनिया है सजी।
हैप्पी बाल दिवस!
जहां बच्चे, वहां खुशियां,
जहां खुशियां, वहीं जिंदगी।
बाल दिवस की ढेरों बधाइयां।
बाल दिवस कोट्स (Children’s Day Quotes)
बच्चे देश का भविष्य ही नहीं, आज का सच भी हैं इसलिए उनका आज जितना अच्छा होगा, देश का भविष्य भी उतना ही उज्ज्वल होगा।
हर बच्चा एक अनोखा सितारा है, बस उसे चमकने का मौका देना चाहिए।
बच्चों को प्यार दो, समय दो, और उनकी बातें सुनो। वे छोटी उम्र में जीवन की बड़ी सीख देते हैं।
चाचा नेहरू का मानना था — बच्चों में ही देश की असली शक्ति छिपी होती है।
बाल दिवस स्टेटस (Children’s Day Status)
बचपन भगवान का भेजा हुआ सबसे प्यारा तोहफा है।
हैप्पी चिल्ड्रेंस डे!
बच्चे घर का नहीं, पूरी दुनिया का आनंद होते हैं।
Happy Children’s Day 2025
उनकी हंसी में जादू है, उनकी आंखों में सपने हैं।
बच्चों से ही तो जीवन के सारे रंग अपने हैं।
।।बाल दिवस 2025 की शुभकामनाएं।।
