Chhath Puja Wishes in Hindi: सूर्य देव और प्रकृति की उपासना का महापर्व छठ धूम-धाम से मनाया जा रहा है। नहाय खास से शुरू हुआ यह व्रत कल 28 अक्टूबर को सूर्योदय के साथ अर्घ्य देकर समाप्त होता है। छठ का व्रत रखने वाले लोग 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखते हैं। आस्था और सामाजिकता के संगम का यह छठ महापर्व हर साल अपने साथ ढेर सारी खुशियां और उत्साह लेकर आता है। इस मौके पर लोग एक दूसरे को छठ पूजा की शुभकामनाएं भी भेजते हैं। छठ पूजा की शुभकामना संदेशों में लोग अपनों पर छठी माता की कृपा की दुआ करते हैं। आप भी इस बार छठ माता और सूर्य देव से अपनों की मंगलकामना का आशीर्वाद लें। यहां से भेजें छठ पूजा 2025 के हार्दिक शुभकामना संदेश:
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं हिंदी में
Happy Chhath Puja 2025 Wishes in Hindi (छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं)
1. रथ पर होकर सवार सूर्य देव आएं आपके द्वार,
सुख सम्पत्ति मिले आपको अपार।
छठ मैया आशीर्वाद दे इतना,
छठ पर्व की शुभकामनाएं करें स्वीकार।
हैप्पी छठ पूजा 2025
2. छठ का व्रत देता संतान को दीर्घायु का वरदान,
ये छठ आपके जीवन में भी लाए उमंग अपार।
उल्लास और खुशियां हो जीवन में सदा बरकरार,
मुबारक हो आपको छठ का पावन त्यौहार।
3. हर बाधा दूर हो सूर्य देव व छठ मैया की हो कृपा,
आपके जीवन की दूर हो जाए हर बाधा।
जीवन में हो खुशियों का आगमन,
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
4. हर ओर बिखरी है छठ के पावन पर्व की छटा निराली,
छठ का ये महापर्व लाता है जीवन में खुशहाली।
आपके जीवन में भी आएं खुशियां अपार,
मुबारक हो आपको छठ का ये पावन त्योहार।
5. कामनाएं हों पूरी इस छठ पूजा में जो तू चाहे वो तेरा हो,
हर दिन खूबसूरत और रातें रोशन हों।
कामयाबी चूमती रहे तेरे कदम हमेशा,
छठ पूजा की बहुत बधाई
छठ महापर्व की बधाई
6. सूर्य और छठी मैया छठ मां बहन हैं,
सूर्य देव हैं उनके भाई
हमारी तरफ से आपको,
छठ पर्व की बहुत-बहुत बधाई
7. छठी मैया दें दीर्घायु का अनुपम वरदान,
घर-आंगन में खुशियों का हो आगमन।
धन-धान्य और स्वास्थ्य की हो वर्षा
छठ पूजा की हार्दिक बधाई
8. घाट किनारे खड़े हो कर करेंगे हम सूर्य देव को नमन,
पूरी हो आपकी हर कामना, दुखों का हो शमन।
छठी मैया का आशीर्वाद सदा बना रहे
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
9. कदुआ भात से होती है पूजा की शुरुआत,
खरना के दिन खाते हैं खीर में गुड़ और भात,
सांझ का अर्घ्य करता है जीवन में शुभ शुरुआत,
सुबह के अर्घ्य के साथ पूरी हो आपकी हर मुराद,
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
छठ पूजा 2025 की शुभकामनाएं
10. आपकी हर मनोकामना पूरी हो और जीवन में आएं खुशियां,
सूर्य देव की कृपा से आपके सारे दुख दूर हों।
आपका जीवन खुशियों से भरा हो,
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
11. छठ का व्रत देता संतान को दीर्घायु का वरदान,
ये छठ आपके जीवन में भी लाए उमंग।
उल्लास और खुशियां अपार,
मुबारक हो आपको छठ का त्योहार
छठ पूजा के इन शुभकामना संदेशों के जरिए आप अपनों को बता सकते हैं कि आप उनके शुभशीष के लिए छठ मैया से कामना कर रहे हैं। आप चाहें तो छठ के बधाई संदेश आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी शेयर कर सकते हैं।
