पनीर नहीं, दही से बनाएं सिजलर कबाब, रणवीर बरार ने बताया आसान तरीका

शेफ रणवीर बरार के दही कबाब की नरम बनावट, ऊपर की हल्की कुरकुराहट, खट्टी-मीठी टमाटर चटनी और मसालेदार मटर पुलाव मिलकर इस सिजलर को लाजवाब बना देते हैं।

सिजलर का नाम सुनते ही अक्सर पनीर, सब्जियों और चटपटी सॉस से भरी प्लेट का ख्याल आता है। लेकिन अगर आप कुछ अलग और स्वादिष्ट शाकाहारी सिजलर बनाना चाहते हैं तो शेफ रणवीर बरार की यह रेसिपी जरूर आजमा सकते हैं। उन्होंने दही कबाब को हरे मटर के पुलाव, टमाटर की चटनी और पुदीने की चटनी के साथ मिलाकर एक शानदार सिजलर तैयार किया है। इसे बनाने में करीब 40 मिनट लगते हैं और यह मात्रा दो लोगों के लिए पर्याप्त है।

Ranveer Brar

रणवीर बरार ने बताया दही कबाब बनाने का आसान तरीका (Photo: Ranveer Brar Youtube)

दही कबाब के लिए ये चीजें चाहिए

सबसे पहले कबाब तैयार करने के लिए एक कप गाढ़ा लटका हुआ दही लें। इसमें बारीक कटा अदरक, हरी मिर्च, भुना प्याज, कटे काजू-किशमिश, हरा धनिया, करीब चौथाई कप पनीर, थोड़ा भुना बेसन, कुटी काली मिर्च और नमक मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर छोटे नींबू के आकार के गोले बना लें। इन्हें ताजी ब्रेड के चूरे में अच्छी तरह लपेटें।

End of Feed