Best sunscreen for Summer: चुभती जलती गर्मी से एसे करें अपनी त्वचा की सुरक्षा, देखें गर्मियों के लिए कौन सा सनस्क्रीन बेस्ट है

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 30, 2023, 08:17 PM IST

Best sunscreen for Summer: हल्की गर्मी और धूप वाला मौसम आ चुका है, ऐसे में कड़ाके वाली धूप का सबसे बुरा असर आपकी त्वचा पर पड़ता है। हाथ और चेहरे के स्किन बहुत सेंसिटिव होती है, ऐसे में धूप और हानिकारक किरणे स्किन डैमेज कर देती हैं। सनस्क्रीन लगाकर इस समस्या से बचाव किया जा सकता है, यहां देखें समर्स के लिए बेस्ट सनस्क्रीन।

Best sunscreen for Summer: गर्मियों का मौसम आते ही त्वचा से जुड़ी दिक्कतों की शिकायत भी बढ़ने लगती हैं। पिगमेंटेशन, टैनिंग, त्वचा का जल जाना, स्किन रूखी और बेजान हो जाना, एक्ने इन शिकायतों में से कुछ मुख्य हैं। अगर आपको भी इन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, तो समझ लीजिए कि त्वचा से जुड़ी दिक्कतों का अगर वक्त रहते निवारण नहीं किया गया तो स्किन हमेशा के लिए खराब हो सकती है। गर्मियों के मौसम में त्वचा को एक्स्ट्रा देखभाल की आवश्यकता होती है, इसलिए अपनी स्किन टाइप के हिसाब से सही सनस्क्रीन लगाना काफी फायदेमंद हो सकता है।

Best sunscreen, Sunscreen for summer, Summer sunscreen for face

Best sunscreen to use in summers for natural glow

अपनी त्वचा की जरूरत के हिसाब से आप भी सबसे सटीक सनस्क्रीन लगाकर अपना बचाव कर सकते हैं। सिर्फ गर्मियों में और धूप में ही नहीं बल्कि घर के अंदर और छाव में भी सनस्क्रीन लगाने की सलाह दी जाती है। सनस्क्रीन लगाने से त्वचा का यूवी किरणों से भी बचाव होता है, जो आपकी त्वचा के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक होती हैं। हालांकि अपनी स्किन टाइप के हिसाब वाले प्रोडक्ट्स यूज करना बहुत ही ज्यादा जरूरी है, नहीं तो बुरा असर पड़ सकता है। अब सवाल ये है कि अपनी त्वचा के हिसाब से कौन सा सनस्क्रीन चुने। यहां देखें ड्राई, ऑयली, एक्ने आदि वाली स्किन के लिए कैसे सबसे बेहतरीन सनस्क्रीन चुने और कौन सा सनस्क्रीन आपके लिए बेस्ट हो सकता है।

End of Feed