Besan Face Packs: स्किन को बेदाग और निखरी बनाए बेसन फेस पैक, जानें बनाने का सही तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 27, 2023, 01:23 PM IST

बेसन बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसका इस्तेमाल कर आप अपनी स्किन को बेदाग और निखरी बना सकते हैं।

Besan Face Packs: स्किन की देखभाल के लिए बेसन का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद माना जाता है। बेसन आपको हर भातरीय रसोई में मिल जाएगी। इसके अमुमन इस्तेमाल खाने के अलग अलग पकवान बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है स्किन की देखभाल में भी बेसन बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसका इस्तेमाल कर आप अपनी स्किन को बेदाग और निखरी बना सकते हैं। वैसे तो स्किन केयर के लिए बेसन का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है। लेकिन खास तौर पर बेसन का उबटन स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। 2 चम्मच बेसन के इस्तेमाल से ही स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। टैनिंग, दाग-धब्बे और कील-मुंहासे की समस्या को दूर करने में बेसन बेहद कारगर माना जाता है। ऐसे में जानिए बेसन फेस पैक बनाने का सही तरीका।

स्किन की देखभाल के लिए बेसन (Source:istock)

बेसन के फेस पैक्स - Besan Face Packs

एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर बेसन स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं को दूर करता है। ये स्किन को एक्सफोलिएट करता है। स्किन की नमी को बरकरार रखने के लिए हफ्ते में एक बार बेसन का फेस पैक लगाएं। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर चमक और नेजुरल ग्लो भी आता है।

दाग धब्बे करे दूर

बेसन का इस्तेमाल कर दाग धब्बे को दूर किया जा सकता है। इसका फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन में 2 चम्मच खीरे का रस और कुछ बूंदे नींबू के रस की मिलाएं औरपेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। वहीं जरूरत से ज्यादा देर तक इस फेस को चेहरे पर ना लगाकर रखें क्योंकि इससे स्किन खिंचना शुरू हो जाती है।

End of Feed