April Fool Day 2025: जानें कब और क्यों मनाते हैं अप्रैल फूल डे, कहां से हुई इसकी शुरुआत और अपनों को भेजें ऐसे मजेदार मैसेज और जोक्स

April Fool Day 2025: अप्रैल फूल मनाते हुए आपने अक्सर लोगों को देखा होगा। हंसी और ठिठोली के लिए शुरू किया गया ये दिन किसी को छेड़ने और मजाक करने के लिए धीरे-धीरे परिपाटी बन गया और मस्ती मजाक के लिए आज लोग अप्रैल फूल डे बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं।

हर साल 1 अप्रैल का दिन दुनिया भर में अप्रैल फूल डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन सभी लोग एक-दूसरे के साथ खुलकर मस्ती-मजाक करते हैं। इस दिन सभी की कोशिश होती है कि वो किसी को बुद्धू बनाएं, उनके साथ प्रैंक करें और जब हम जब ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो अप्रैल फूल बोलते हुए चिल्लाते हैं। आजकल के लोग बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी को मूर्ख बना देते हैं। कई बार तो मजाक इतना ज्यादा रीयल होता है कि उन्हें बाद में पता चलता है वो अप्रैल फूल बन गए हैं। आज हम आपको बताएंगे कि 1 अप्रैल को ही अप्रैल फूल डे क्यों मनाया जाता है? इसके साथ अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजने के लिए अप्रैल फूल डे के विशेज, मैसेजेज, शायरियां और फोटोज भी आपके लेख में मिल जाएंगे।

April Fool's Day 2025

अप्रैल फूल डे का इतिहास - History of April Fool's Day

अक्सर देखने को मिलता है कि पहली बार अप्रैल फूल डे कब मनाया गया था? इस तरह का सवाल पूछते हैं। अप्रैल फूल डे मनाने के शुरुआत चॉसर के 'कैंटरबरी टेल्स' की एक कहानी 'नन्स प्रीस्ट्स टेल' में मिलती है। कहा जाता है कि इसकी शुरुआत 1381 में हुई थी, जब इंग्लैंड के राजा रिचर्ड द्वितीय और बोहेमिया की रानी एनी की सगाई का ऐलान हुआ था। राजा ने तब जनता को अपने सगाई की तारीख 32 मार्च बताई। वहां की जनता ने भी सगाई के ऐलान पर विश्वास कर लिया। हम जानते हैं कि 32 मार्च की तारीख तो किसी भी कैलेंडर में नहीं होती है तो इस तरह वहां की जनता सामूहिक रूप से अप्रैल फूल बन गई।

End of Feed