Happy Bhai Dooj 2023 Wishes Images, Quotes, Status, Messages: भाई-बहन का रिश्ता अपने आप में बेहद खास होता है। इस रिश्ते में स्नेह और प्यार खूब देखने को मिलता है। भाई-बहन एक दूसरे से जितना लड़ते झगड़ते हैं उतना ही एक दूसरे से प्यार भी करते हैं। भाई-बहन के इसी रिश्ते और प्यार को दर्शाता है भाई दूज का त्योहार। भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित है। दीपावली का पांच दिनों का त्योहार भाई दूज के साथ खत्म होता है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। इसके साथ ही भाई-बहन एक दूसरे को बधाईयां भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने भाई या बहन को भाई दूज की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें भाई दूज के शुभकामना संदेश।
हे ईश्वर बहुत प्यारा है मेरा भाई
मेरी मां का दुलारा है मेरा भाई
न देना उसे कोई कष्ट भगवान
जहां भी हो खुशी से बीते उसका जीवन
हैप्पी भाईदूज 2023
बहन चाहे भाई का प्यार,
नहीं चाहे महंगे उपहार,
रिश्ता अटूट रहे सदियों तक,
मिले मेरे भाई को खुशियां अपार.
Happy Bhai Dooj 2023
खुशियों की शहनाई आंगन में बजे,
मेरे भाई के द्वार सदा दीपक से सजे,
ना हो कोई दुख उसके जीवन में,
बस कृपा हो तेरी भगवन सदा जीवन में.
Happy Bhai Dooj 2023
चंदन का टीका रेशम का धागा
सावन की सुगंध बारिश की फुहार
भाई की उम्मीद बहना का प्यार
मुबारक हो आपको भाई दूज का त्योहार!
Happy Bhai Dooj 2023
लाल गुलाबी रंग है, झूम रहा संसार,
सूरज की किरणें, खुशियों की बहार,
चांद की चांदनी, अपनों का प्यार,
बधाई हो आपको, भैया दूज का त्योहार!
Happy Bhai Dooj 2023
प्रेम और विश्वास का बंधन दर्शाता यह त्योहार है
खुश रहे भाई सदा यह बहन के दिल की मुराद है.
भाई दूज की शुभकामनाएं
भाई दूज का त्यौहार यकीनन है खास
यूं ही बनी रहे हमेशा हमारे इस रिश्ते की मिठास
भाई दूज की शुभकामनाएं
छोटी-छोटी यादें, सबका दुलार
प्यार की फुहारें, ममता की बौछार
मुबारक हो आपको भैया दूज का त्योहार
याद है हमारा वो बचपन
वो लड़ना-झगड़ना और मनाना,
यही होता है भाई बहन का असल प्यार.
हैप्पी भाई दूज
