Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चीफ मुकेश (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की शादी हो रही है। अनंत अंबानी अपनी दोस्त राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) संग ब्याह रचा रहे हैं। अनंत अंबानी की शादी काफी भव्य होने वाली है। शादी से पहले अनंत अंबानी और राधिका के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन ही देश दुनिया की मीडिया में चर्चा का विषय बन चुका है। 1 मार्च से शुरू हुआ यह जश्न 3 मार्च तक चलेगा।
Isha Ambani Wedding lehenga: अनंत अंबानी (Anant Ambani) की बहन और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बेटी ईशा अंबानी ने अपनी शादी में 90 करोड़ रुपये का लहंगा पहना था।
अनंत अंबानी का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन (Anant Ambani Pre Wedding Celebration)
अनंत अंबानी का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन गुजरात के जामनगर में हो रहा है। इस कार्यक्रम में ना सिर्फ भारत की मशहूर हस्तियां पहुंची हैं बल्कि विदेशी मेहमान में शामिल हुए हैं। कार्यक्रम में लाइव परफॉर्म करने के लिए मशहूर पॉप स्टार रिहाना को बुलाया गया। मार्क जुकरबर्ग से लेकर बिल गेट्स तक ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।अनंत अंबानी के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन के पहले दिन सेलेब्स के आउटफिट भी काफी चर्चा में रहे। ये लोग एक से बढ़कर एक खूबसूरत डिजाइनर आउटफिट में नजर आए। लेकिन क्या आप जानते हैं आज तक की सबसे महंगी वेडिंग ड्रेस कौन सी है। अगर नहीं जानते तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस वेडिंग ड्रेस की कीमत सुन आपके होश उड़ जाएंगे।
