Alvida Jumma Mubarak 2025 Wishes Images (अलविदा जुम्मा मुबारक 2025 फोटो) Shayari, Messages, Facebook, Whatsapp Status in Hindi, Ramzaan Alvida 2025 Friday Namaz Poster: रमजान का पाक महीना चल रहा है। यूं तो यह पूरी महीना इस्लाम को मानने वालों के लिए खास होता है, लेकिन अलविदा जुमे की बात ही कुछ अलग होती है। इसे जुमा-उल-विदा भी कहते हैं। जुमा-उल-विदा शब्द दो अरबी शब्दों से आया है, जुमा, जिसका अर्थ है इकट्ठा होना, और विदा, जिसका अर्थ है विदाई। रोजेदारों के लिए माह-ए-रमजान में अलविदा जुमे का खास महत्व होता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग पूरी शिद्दत से ऊपरवाले की इबादत करते हैं। इस दिन रोजेदार अल्लाह की इबादत में नमाज अदा करते हुए गरीब और जरुरतमंदों के लिए दुआ मांगते हैं। मुस्लिम परिवारों में अलविदा जुमे पर खुशी का माहौल होता है। इस खुशी के माहौल को और भी ज्यादा खुशनुमा बनाने के लिए लोग एक दूसरे को अलविदा जुमे की मुबारकबाद भी देते हैं।
Alvida Jumma Mubarak 2025 Wishes Images (अलविदा जुम्मा मुबारक फोटो)
अगर आप भी अपने किसी परिवार के सदस्य, दोस्त, सहकर्मी या किसी करीबा को अलिवादा जुमे की मुबारकबाद देना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें अलविदा जुमा मुबारक की तस्वीरें, पोस्टर, वॉलपेपर और शायरी:
1. तस्वीर-ए-कायनात का अक्स है अल्लाह,
दिल को जो जगा दे वो एहसास है अल्लाह,
ऐ बंदे मोमिन तेरा दिल क्यों उदास है,
हर पल-हर लम्हा तेरे पास है अल्लाह.
अलविदा जुम्मा मुबारक 2025
Alvida Juma Mubarak Poster
2. वो अर्श का चरागाह है
मैं उस के कदमों की धूल हूं
ऐ जिंदगी गवाह रहना
मैं गुलाम-ए-रसूल हूं
अलविदा जुम्मा मुबारक
3. अंधेरों को नूर देता है जिक्र उसका,
दिल को सुरूर देता है,
उसके दर पर जो भी मांगो,
वह अल्लाह है जरूर देता है,
अलविदा जुम्मा मुबारक!
Alvida Juma Mubarak Wishes Shayari Images
4. मेरे दिल का नगीना है
वो मेरे दिल में रहते हैं
मेरा दिल एक मदीना है
अलविदा जुम्मा मुबारक
5. आपके चेहरे पर हंसी सदा रहे
मेरा हर लफ्ज़ आपके लिए दुआ रहे
जिंदगी में पाओ खुशी हर कदम पर
दुनिया का हर गम सदा रहे दूर आपसे
अलविदा जुम्मा मुबारक
Alvida Jumma Mubarakbad 2025
6. फलक से रहमत बरसेगी,
कोई बंदा नहीं रहेगा मायूस,
रमजान का आखिरी जुमा आया है,
चारों तरफ खुशियों की बरसात होगी,
अलविदा जुम्मा 2025 मुबारक!
7. जिसने बना दिया हर घर को गुलिस्तान,
चला जाएगा वो मेहमान,
तोहफे में दे जा रहा है ईद सभी को
अलविदा अलविदा माहे रमजान!
अलविदा जुमा मुबारक
8. हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा,
मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा,
फना हो लब्ज-ए-गम, यही है दुआ,
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा!
माह-ए-रमजान 2025 का आखिरी जुम्मा मुबारक
9. हवा की खुशबू मुबारक,
फिजा को मौसम मुबारक,
दिलों को प्यार मुबारक,
हमारी तरफ से आपको अलविदा जुम्मा मुबारक!
अलविदा मुहारक की शुभकामनाएं
10. या अल्लह जुमा की नमाज के बाद जितने भी
हाथ तेरी बारगाह में दुआ के लिए उठे हैं
सब की दुआ कुबूल फरमा
अलविदा जुम्मा की मुबारक 2025
11. जिसने बना दिया हर घर को गुलिस्तान,
चला जाएगा वो मेहमान,
तोहफे में दे जा रहा है ईद सभी को,
अलविदा अलविदा माहे रमज़ान,
वाह रमज़ान तेरी रुक्सत को सलाम,
जाते-जाते आसमानों को भी रुला दिया,
अलविदा अलविदा माहे रमज़ान.
अलविदा जुम्मा की मुबारकबाद
Alvida Jumma Wishes in Hindi
आप इन चुनिंदा और खूबसूरत शायरी-संदेशों के साथ अपनों को अलविदा जुमा की मुबारकबाद दे सकते हैं। अगर आपको जमात-उल-विदा की ये मुबारकबाद शायरी पसंद आई हो तो आप इन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी शेयर कर सकते हैं।
