छूने पर क्यों महसूस होता है करंट? आपको भी जरूर लगा होगा, पढ़ लीजिए वजह

Electric Shock in Body: जब कोई व्यक्ति आपको छूता है या आप किसी वस्तु को छूते हैं तो क्षणभर के लिए आपको करंट महसूस होता है या फिर सुई जैसा महसूस होता है। आखिर ऐसा होता क्यों है? क्या है इसके पीछे का विज्ञान? क्या आप लोगों ने भी इस तरह का करंट महसूस किया है।

Electric Shock in Body: कई बार किसी दूसरे व्यक्ति या वस्तु को छूने पर करंट महसूस होता है या फिर सुई चुभने का अहसास होता है। क्या यह आप लोगों ने भी महसूस किया है? यदि हां, तो हम आपको आज इसके पीछे का विज्ञान समझाएंगे कि आखिर ऐसा क्यों होता है? जबकि इंसान के भीतर करंट तो होता नहीं है तो फिर क्यों करंट के हल्के झटके लगते हैं?

Human Body Current.

छूने पर क्यों लगता है करंट?

छूने पर क्यों लगता है करंट?

दूसरे व्यक्ति को छूने से लगने वाले करंट के पीछे प्रोटॉन (Proton) और इलेक्ट्रॉन (Electron) काम करते हैं, क्योंकि न्यूट्रॉन (Neutron) न्यूट्रल होता है। आप लोगों को यह तो पता होगा कि दुनिया की हर एक चीज एटम से मिलकर बनी है जिसमें प्रोटॉन, इलेक्ट्रॉन और न्यूट्रॉन होते हैं। विज्ञान कहता है कि हमारे शरीर में इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन मौजूद होते हैं, जो निगेटिव और पॉजिटिव चार्ज में होते हैं। शरीर में मौजूद इलेक्ट्रॉन में गिनेटिव, जबकि प्रोटॉन में पॉजिटिव चार्ज में बराबर बैलेंस होता है, लेकिन जब यह बैलेंस गड़बड़ा जाता है तो फिर हलचल मचती है।

End of Feed