Cyclone Dana: साइक्लोन को किस देश ने दिया 'दाना' नाम; क्या होता है इसका मतलब, जानें

Cyclone Dana: चक्रवात दाना को लेकर ओडिशा, पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि ओडिशा के तट से कभी भी 'दाना' चक्रवात टकरा सकता है। इस दौरान 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, 24 और 25 अक्टूबर को कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी।
  • सरकार ने 14 जिलों को जोखिमग्रस्त घोषित किया।
  • ओडिशा सहित 5 राज्यों में NDRF की 56 टीमें तैनात।

Cyclone Dana: चक्रवात 'दाना' को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 56 टीमों को ओडिशा, पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में तैनात किया गया है। बता दें कि चक्रवात किसी भी समय ओडिशा के तट से टकरा सकता है जिसके मद्देनजर भारतीय तटरक्षक 'हाई अलर्ट' पर हैं और समुद्र में किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अपने जहाजों और विमानों को तैनात कर दिया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चक्रवात को नाम कैसे मिला और उसका हिंदी में क्या मतलब होता है।

Cyclone Dana

चक्रवात 'दाना'

किस देश ने दिया चक्रवात को नाम?

इस बार चक्रवात को 'दाना' नाम कतर से मिला है। दरअसल, चक्रवातों के लिए बनाए गए मानकों के आधार पर कतर ने 'दाना' नाम दिया है। आमतौर पर हर साल हमें दो-तीन चक्रवात देखने को मिलते हैं जिनके नाम बेहद अनोखे होते हैं। 'दाना' से पहले हम लोगों ने 'असना' का कहर देखा था और उससे भी पहले बिपरजॉय, रेमल जैसे तूफानों ने तटीय राज्यों में उथल-पुथल मचाई थी।

End of Feed