11 करोड़ से ज्यादा पीड़ित और लाखों ने गंवाई थी जान; कब वैश्विक महामारी घोषित हुआ यह रहस्यमयी वायरस?

11 March History: वर्ष 2019 के अंतिम महीनों में चीन से उठा कोरोना का बवंडर कुछ ही दिनों में हर तरफ तबाही मचाने लगा। 11 मार्च 2021 को विश्व में 11 करोड़ से ज्यादा लोगों के कोरोना महामारी से पीड़ित होने की खबर आई थी। जनवरी 2020 में डब्ल्यूएचओ ने निमोनिया जैसा संक्रमण फैलने की जानकारी दी थी लेकिन इसके कारण अथवा निदान के बारे में कुछ नहीं बताया गया था।

11 March History: वर्ष 2019 के अंतिम महीनों में चीन से उठा कोरोना का बवंडर कुछ ही दिनों में हर तरफ तबाही मचाने लगा। 11 मार्च 2021 को विश्व में 11 करोड़ से ज्यादा लोगों के कोरोना महामारी से पीड़ित होने की खबर आई थी। इससे ठीक एक वर्ष पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे वैश्विक महामारी घोषित कर दिया था और पूरी मानव जाति के अस्तित्व पर मंडराते इस खतरे से मुकाबले के लिए दुनिया एकजुट हो गई थी।

Coronavirus

कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जनवरी 2020 में डब्ल्यूएचओ ने निमोनिया जैसा संक्रमण फैलने की जानकारी दी थी लेकिन इसके कारण अथवा निदान के बारे में कुछ नहीं बताया गया था। भारत में 31 जनवरी को कोरोना का पहला मामला सामने आया और 31 जनवरी को ही इसे डब्ल्यूएचओ ने स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया।11 मार्च 2022 में चीन ने 90 लाख की आबादी वाले पूर्वोत्तर शहर चांगचुन में कोविड-19 के बेहद संक्रामक स्वरूप ओमीक्रोन के चलते संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के बीच लॉकडाउन लगाने का आदेश दे दिया।

End of Feed